ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हफ्ते के पहले दिन महंगाई की जबरदस्त मार वही शेयर बजार अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर

LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है. पटना में पेट्रोल की कीमत 92 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है. 

UB India News by UB India News
February 15, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
हफ्ते के पहले दिन महंगाई की जबरदस्त मार वही शेयर बजार अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार की ओर से लगातार जनता को झटके दिये जा रहे हैं. एक तरफ पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ LPG गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं. नये आदेश के मुताबिक रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) सोमवार से 50 रुपये महंगा मिलेगा. दिल्ली में इसकी कीमत 769 रुपये होगी.

देशवासियों को इस हफ्ते के पहले दिन ही महंगाई की जबरदस्त चोट पड़ती दिख रही है. LPG सिलेंडर  के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी भी 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

इस बढ़त के बाद अब गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये हो गई है. इसके पहले यह 719 रुपये का था. यह कीमत आज से ही लागू हो गई है.  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है.

दिल्ली में पेट्रोल 89 के करीब

सरी तरफ, पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं. सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है. यही नहीं, देश के कई शहरों में पेट्रोल 99 का आंकड़ा पार कर 100 के करीब पहुंचता दिख रहा है

कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार मजबूत हो रही हैं. हालांकि भारत में पेट्रोलियम की कीमत भारतीय बॉस्केट में आने वाले जिस कच्चे तेल पर निर्भर करती हैं, उस पर दाम का असर 20 से 25 दिन बाद दिखता है.

भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, सेंसेक्स आज पहली बार 52,000 के ऊपर पहुंच गया है. सेंसेक्स ने आज इंट्रा डे में 52052 की नई ऊंचाई को छुआ. सेंसेक्स 485 अंकों की तेजी के साथ 52110 पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी में भी तेजी दिख रही है, निफ्टी 136 अंकों की तेजी के साथ 15300 के ऊपर कारोबार कर रहा है. निफ्टी पहली बार 15300 के पार पहुंचा है, यानी इसने भी लाइफ टाइम हाई बनाया है, निफ्टी ने इंट्रा डे में आज 15314 का रिकॉर्ड स्तर छुआ है. निफ्टी बैंक भी 36723 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.

7 सेशन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स

इसके पहले सेंसेक्स ने 5 फरवरी 2021 को 51,000 का स्तर पार किया था, यानि सिर्फ 10 दिनों और 7 ट्रेडिंग सेशन में ही सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा है. इसके पहले 21 जनवरी को सेंसेक्स ने 50,000 का अहम पड़ाव पार किया था. 50,000 से 51,000 तक पहुंचने में सेंसेक्स को 11 ट्रेडिंग सेशन लगे थे.

सेंसेक्स का सफर
तारीख सेंसेक्स
21 जनवरी 2021 50,184
05 फरवरी 2021 51,073
15 फरवरी 2021 52,110

निफ्टी का सफर

तारीख निफ्टी
24 नवंबर 2020 13,079
31 दिसंबर 2020 14,024
5 फरवरी 2021 15,014

निफ्टी में चढ़ने वाले
इंडसइंड बैंक, HDFC, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, SBI, श्रीराम सीमेंट

निफ्टी में गिरने वाले
ग्रासिम, SBI लाइफ, GAIL, कोल इंडिया, टाटा स्टील, ONGC, NTPC, डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, IOC, हिंडाल्को

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
एलजेपी के सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात ,चर्चाएं शुरू

एलजेपी के सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात ,चर्चाएं शुरू

क्या जेडीयू का दामन थामने वाले हैं कन्हैया?

क्या जेडीयू का दामन थामने वाले हैं कन्हैया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend