ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुलवामा के शहीदों को नमन, भारतवासी बोले- न भूलेंगे, न माफ करेंगे

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in Lokshbha2024, राष्ट्रीय, सेना
0
पुलवामा के शहीदों को नमन, भारतवासी बोले- न भूलेंगे, न माफ करेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ जवान की शहादत की दूसरी बरसी पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। दो साल पहले आज ही के दिन पुलवामा में विस्फोटकों से लदी एक कार ने CRPF के काफिले की एक बस को टक्कर मारी थी। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

CRPF के जिस काफिले पर हमला हुआ था, उसमें 78 बसें थीं जिनमें लगभग 2500 कर्मचारी जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे थे। इसी काफिले की एक बस में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार के जरिए टक्कर मार दी थी। इस हमले के कुछ दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी कैंप में एयर स्ट्राइक की थी।

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

भारत ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा भी वापस ले लिया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने आतंकी हमले के मद्देनजर भारत को अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया है। इस हमले में अपनी शहादत देने वाले जवानों के सम्मान में पुलवामा के लेथपोरा शिविर स्थित CRPF के ट्रेनिंग कैंप में एक शहीद स्मारक बनाया गया है, जहां सभी 40 जवानों के नाम और तस्वीरें लगाई गई हैं।

पुलवामा में शहीद हुए इन जवानों को देशवासी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय sand artist और पद्म श्री अवार्डी सुदर्शन पट्टनायक ने रेत पर कलाकृति उकेर कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। इसी साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मोहनलाल को वीरता के लिए सर्वोच्च पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। पुलवामा की घटना से पहले ASI मोहनलाल ने बहादुरी दिखाते हुए कार का पीछा किया था और उस पर गोली चलाकर उसे रोकने का प्रयास किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

Next Post
आत्मनिर्भर भारत बनेगा दुनिया का सिरमौरः फागू चौहान

आत्मनिर्भर भारत बनेगा दुनिया का सिरमौरः फागू चौहान

कल से काम करने लगेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

कल से काम करने लगेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend