ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर भारत बनेगा दुनिया का सिरमौरः फागू चौहान

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in पटना, राजभवन
0
आत्मनिर्भर भारत बनेगा दुनिया का सिरमौरः फागू चौहान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत आज एक पूर्ण युवा राष्ट्र है। युवा राष्ट्र इस अर्थ में कि यहां की साठ प्रतिशत से अधिक की आबादी युवाओं की आबादी है। हम आज अत्यन्त गौरवान्वित और आत्मबल से भरे हुए हैं।’ यह बातें राज्यपाल फागू चौहान ने शनिवार को राजधानी के कंकडÃबाग स्थित गायत्री मंदिर सभागार में गायत्री प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में इस देश को दुनिया का सिरमौर बनाने का जो संकल्प लिया है‚ उस दिशा में हम सभी तेजी से आगे बढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बडा कारण यह है कि आज भारतीय युवाओं ने अपने मजबूत कंधों पर राष्ट्रीय निर्माण का दायित्व धारण कर लिया है।

श्री चौहान ने कहा कि जिस राष्ट्र की सबसे बडी ताकत वहां की युवा–शक्ति हो‚ वह राष्ट्र अपने समग्र विकास के प्रति भरोसा रख सकता है। युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आज की युवा–पीढी अपने भविष्य के निर्माण के सिर्फ सपने ही नहीं देखती‚ उन सपनों को साकार करना भी जानती है। राज्यपाल ने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता किसी भी राष्ट्र को सुन्दर और सशक्त बनाती है। हमारी युवा–शक्ति‚ जो हमारी मूल पूंजी है‚ उसकी ओर आज पूरा देश बडी ललक और आशा के साथ देख रहा है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के बाद हमने अपने भारतवर्ष को पुनः दुनियां में एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि हम अपनी आजादी की ७५वीं वर्षगांठ मनाने के द्वार पर खडे हैं। अब हम एक संप्रभुतासंपन्न‚ प्रबुद्ध लोकतांत्रिक गणराज्य के नागरिक हैं। राज्यपाल ने स्वामी विवेकानन्द को उद्धृत करते हुए कहा कि धर्म भी एक आदर्श मनुष्य के निर्माण का प्रमुख माध्यम है। हमें ऐसी सम्पूर्ण शिक्षा चाहिए‚ जो हमें सच्चा और अच्छा मनुष्य बना सके। वस्तुतः एक अच्छा मनुष्य ही एक अच्छा नागरिक बनता है। राज्यपाल ने कहा कि गायत्री–परिवार का युवा–प्रकोष्ठ युवाओं के व्यक्तित्व–विकास एवं उनके कौशल–उन्नयन का कार्य पूरी तत्परता के साथ कर रहा है। वृक्षारोपण‚ रक्तदान‚ तंग– मलिन बस्तियों में गरीब और अभिवंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य–रक्षा के प्रयास तथा कोरोना महामारी के दौरान भी पीडित मानवता की सेवा में इस संगठन की तत्परता सराहनीय रही है। कार्यक्रम में राज्यपाल ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तपोनिष्ठ साधक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्य स्मृति को भी नमन किया। कार्यक्रम में प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा धन्यवाद ज्ञापन जोनल समन्वयक डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के व्यवस्थापक ज्ञान प्रकाश एवं गायत्री पीठ‚ पटना के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. नरेन्द्र कुमार आदि भी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
कल से काम करने लगेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

कल से काम करने लगेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

मंत्रियों से इस्तीफा मांगने का राजद को हक नहींः मोदी

मंत्रियों से इस्तीफा मांगने का राजद को हक नहींः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend