ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोशल मीडिया ने मीडिया शब्दकोश को तीन नये पारिभाषिक शब्द दिए………..

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in खास खबर, ब्लॉग, मीडिया
0
सोशल मीडिया ने मीडिया शब्दकोश को तीन नये पारिभाषिक शब्द दिए………..

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
सोशल मीडिया ने मीडिया शब्दकोश को तीन नये पारिभाषिक शब्द दिए हैं। एक है ‘फेक न्यूज’; और दूसरा है ‘आल्ट ट्रुथ’ और तीसरा है ‘पोस्ट ट्रुथ’। ‘फेक न्यूज’ यानी ऐसी खबर‚ जिसका सप्रमाण सत्यापन न किया जा सके। ‘आल्ट ट्रुथ’ यानी खबर का एक सच नहीं‚ बहुत से सच संभव हैं। ‘पोस्ट ट्रुथ’ यानी ऐसा सत्य जो सत्य के घटने के बाद बनाया जाता है। इनमें से ‘फेक न्यूज’ का ताजा उदाहरण छब्बीस जनवरी के दिन वाली ट्रैक्टर रैली की आइटीओ वाली घटना के लाइव कवरेज में देखा जा सकता है। जिन्होंने उस दिन का लाइव कवरेज टीवी पर देखा है‚ वे याद कर सकते हैं कि उस दिन किस तरह रैली वालों ने ट्रैक्टरों का ‘बुलडोजरों’ की तरह आकामक तरीके से इस्तेमाल किया और लोगों में दहशत फैलाई।
एक नामी चैनल का रिपोर्टर ट्रैक्टरों से किए जाते हमलों को लाइव लेकिन क्रिटिकली दिखा रहा है कि मेरे कैमरामैन को चोट लगी है‚ मुझे धमकी दी है. मैं पुलिस की सुरक्षा में खडे होकर रिपोर्ट कर रहा हूं कि इतने में उसी चैनल का एक नामी एंकर रिपोर्टर बनकर अवतरित होता है‚ और क्रिटिकल कहानी को सॉफ्ट करने लगता है। वह वहां जाता है जहां एक आदमी मरा पडा है। वहां जाकर पूछता है तो भीड उसे गरिया कर भगा देती है। वहां से वह जैसे ही हटता है‚ तो एक ट्वीट कर देता है‚ जिसमें मारे गए युवक को ‘गोली से मरा’ बताया जाता है। उसे शायद भीड़़ का डर है.‘गोली से मार जाने’ की यह खबर आग की तरह फैलती है। एंकर के मित्र इसे जम के रिट्वीट करते हैं। ट्वीट के ‘झूठ’ को काटने के लिए पुलिस उस सीसीटीवी के फुटेज को कुछ देर बाद मीडिया को दिखाती है‚ जिसके लांग शॉट में तेज स्पीड से दौडता आता ट्रैक्टर एक बैरिकेड़ से टकरा कर पलट जाता है। युवा ड्राइवर उसके नीचे आ जाता है। उसके सिर पर गहरी चोट लगती है‚ और उसकी दुःखद मृत्यु हो जाती है। बाद में यूपी के अस्पताल किए गए पेास्टमार्टम से भी सिद्ध होता है कि उसकी अपफसोसनाक मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई।
इस तरह‚ जरा सी देर में उस युवा की दुःखद मृत्यु के ‘दो सत्य’ बन जाते हैं। एक ‘गोली से मारे जाने’ का सत्य। दूसरा ‘दुर्घटना से मारे जाने’ का सत्य। पहला सत्य फेक साबित होता है‚ दूसरा सत्य ही सत्य प्रमाणित होता है। उधर‚ पत्रकारिता के उच्च मानकों की खातिर और उसकी इस गलती के कारण उसका चैनल एंकर को दंडित करता है‚ और उस पर ‘केस’ भी हो जाता है। जाहिर है कि सब कुछ इरादतन न होकर ‘जल्दबाजी’ और ‘खबर देने की वनअपमैशिप’ के चक्कर में हुआ। उस युवा की दुखद मृत्यृ का कारण भी उसकी हडबडी रही। फिर उस एंकर की हडबडी ने उससे गडबडी कराई और उसके मित्रों ने उसे रिट्वीट करके अपनी भी इज्जत गंवाई। एक ‘फेक’ (झूठ) को ‘सत्य’ बना दिया गया। फिर उस ‘झूठ’ को पुलिस ने नंगा कर दिया। मामला अब न्यायालयाधीन है।
यह भी बहुत सी ‘फेक न्यूज’ की तरह एक ‘फेक न्यूज’ की कहानी है‚ जो लाइव प्रसारण में हमारे सामने बनी। ट्रैक्टर के तेजी से आने बैरिकेड़ से जान–बूझकर टकराने और ड्राइवर के उसके नीचे आ जाने की कहानी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखती है। इसलिए गोली से मारे जाने की बात यूं भी असत्य दिखती है। फिर पोस्टमार्टम ने भी सिद्ध कर दिया कि गोली नहीं मारी गई। बहरहाल‚ जैसा कि हमने कहा मामला न्यायाधीन है‚ इसलिए पत्रकार का सत्य क्या है‚ यह बाद में ही पता लगेगा।
अब हम ‘आल्ट ट्रुथ’ और ‘पोस्ट ट्रुथ’ की तरह की एक ताजा खबर देखें। दस–बारह लोगों की भीड द्वारा मंगोलपुरी में रिंकू नामक एक युवक की हत्या कर दी जाती है। पुलिस कुछ हमलावरों को गिरफ्तार करती है। रिंकू का भाई और मां कहती है कि वो राममंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करता था। एक खास समुदाय के युवा उस पर तानाकाशी करते थे। वो ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करता था। उनको अच्छा नहीं लगता था। शायद इसलिए.इसी घटना का ‘दूसरा पाठ’ है कि जन्म दिन की पार्टी थी। वे सब एक रेस्त्रां में पार्टी करने गए थे। वहीं झगडा हुआ और वो मारा गया.‘तीसरा पाठ’ है कि वे बिजनेस पार्टनर थे। आपस में झगडा हुआ और वो मारा गया. मीडिया की सारी कामका अब उसकी हत्या की व्याख्या को लेकर है। कुछ के लिए यह साफ ‘सांप्रदायिक मॉब लिंचिंग’ है‚ जिसे आहत संप्रदाय के लोग बार–बार बता रहे हैं‚ और चुप लगा जाने वालों को ‘धिक्कार’ रहे हैं‚ लेकिन ये सारी व्याख्याएं आल्ट ट्रुथ और उत्तर सत्य की कथाएं हैं‚ जो राजनीतिक ताकत के हिसाब बनेंगी! ऐसे में काहे का सत्य काहे का असत्य!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
हमलोगों का उदेश्य है कि धान की ज्यादा से ज्यादा अधिप्राप्ति हो: मुख्यमंत्री

हमलोगों का उदेश्य है कि धान की ज्यादा से ज्यादा अधिप्राप्ति हो: मुख्यमंत्री

बाढ़ से क्षति की भरपाई के लिए बिहार को मिले 1255 करोड़

बाढ़ से क्षति की भरपाई के लिए बिहार को मिले 1255 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend