ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक अधिकारी की गलती के लिए सब पर दाग न लगायेंः प्रत्यय

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
एक अधिकारी की गलती के लिए सब पर दाग न लगायेंः प्रत्यय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना जांच में हुई गडबडियों की खबर सामने आने के बाद सरकार हरकत में आई है। प्रधान स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत का कहना है कि २६ जिलों में जांच कराई जा रही है। विभाग से १० टीमें बनाई गइ हैं‚ जो अलग–अलग जिलों में जाकर रैंडम जांच कर रही है।
उन्होंने जमुई के बरहट और सिकंदरा में हुई गडबडी की पुष्टि की है। जमुई और शेखपुरा के जिलाधिकारी को जांच कर पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। विभाग की जांच में अररिया के फारबिसगंजमें भी कुछ मामले सामने आए हैं। सिविल सर्जन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जमुई के सिविल सर्जन और प्रतिरक्षण पदाधिकारी समेत चार को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। प्रत्यय अमृत ने कहा कि अररिया के फारबिसगंज में जांच कराई गई है। २–४ प्रखंडों में रैंडम जांच में ०००० मोबाइल नंबर वाले कई केस मिले हैं। कई जगह एएनएम और आईटीकर्मी का नंबर मिला है। मेडिकल ऑफिसर और सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिवहर के पुरनहिया में ४० मामले ऐसे मिले हैं। १०० की रैंडम जाच में तीन का नंबर ऑफ मिला है। एक नम्बर परिवार के ही सदस्य का मिला है। जमुई जैसी स्थिति यहां नहीं है। आगे जहां भी जांच में गडबडी सामने आएगी‚ वहां कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि जून–जुलाई में हमारी क्षमता एक हजार टेस्टिंग की भी नहीं थी। फिर एंटीजन किट आने के बाद टेस्टिंग में तेजी आई। बीच में चुनाव था‚ त्यौहार थे‚ फिर भी टेस्टिंग में कोई ढिलाई नहीं हुई। राज्यसभा के सवाल का जवाब भेज दिया गया है। इस पूरे काम में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने जान की बाजी लगाई है। एक अधिकारी–कर्मी की गडबडी की वजह से सबके काम पर दाग नहीं लगना चाहिए। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम दिल्ली यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना एयरपोर्ट पर इस मामले में पूछे जाने पर कहा था कि हमको आज ही पता चला है। ‘

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इसपर तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी गई है। मेरे पास तो शुरू से हर चीज का डाटा है। किस दिन कितना जांच हुआ। लेकिन ऐसी कोई बात हुई कि बिना जांच किये किसी के बारे में लिख दिया जाए। यह गलत है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले प्रधान सचिव
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रत्यय अमृत ने बताया सिकंदरा और बरहट में जो मामले मिले हैं, वो पूरे राज्य में नहीं हैं. कुछ कर्मचारियों की गलती के चलते पूरे अभियान पर सवाल खड़ा करना गलत है. शुक्रवार को जमुई जिले में कोरोना जांच को लेकर जिस प्रकार के सवाल राज्यसभा में उठाए गए हैं. उससे जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट शुक्रवार शाम को ही भेज दी गई है. केंद्र को सवालों का जवाब और पूरी जानकारी दी गयी है.

कई प्रखंडों की कराई गई रैंडम जांच
प्रधान सचिव ने बताया कि जमुई और शेखपुरा जिले की घटना के सामने आने के बाद 10 जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई. 26 जिलों के डीएम के स्तर पर जिले के दो-चार प्रखंडों की रैंडम जांच कराई गई है. जांच के प्रारंभिक नतीजों से मालूम चला है मोबाइल नंबर 00000 दिया गया है. अररिया जिले के फारबिसगंज और अररिया की रिपोर्ट से पता चलता है कि जांच कराने वाले सही हैं. जबकि, मोबाइल नंबर 0000000000 पाया गया है. इसके बाद अररिया जिले के सिविल सर्जन, अनुमंडलीय पदाधिकारी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी से मोबाइल नंबर को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है.

कोरोना वॉरियर्स पर सवाल उठाना गलत
शिवहर के पूरनहिया प्रखंड में भी 30-40 लोगों का मामला सामने आया है. आमतौर पर शारीरिक जांच में लोग सही पाए गए हैं. अभी उनमें से कई लोगों को मोबाइल नंबर बंद है. कुछ में पूरे परिवार का एक ही नंबर है. उन्होंने बताया कि आनेवाले दिनों में इस प्रकार के मामले आते हैं तो पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. बरहट और सिकंदरा में प्रोसेस गलत और रिजल्ट भी गलत पाया गया है. समूचे मामले को लेकर कोरोना वॉरियर्स की कार्यशैली पर किसी तरह का सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
सोशल मीडिया ने मीडिया शब्दकोश को तीन नये पारिभाषिक शब्द दिए………..

सोशल मीडिया ने मीडिया शब्दकोश को तीन नये पारिभाषिक शब्द दिए...........

हमलोगों का उदेश्य है कि धान की ज्यादा से ज्यादा अधिप्राप्ति हो: मुख्यमंत्री

हमलोगों का उदेश्य है कि धान की ज्यादा से ज्यादा अधिप्राप्ति हो: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend