ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो दिनों के दौरे पर आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, PM नरेंद्र मोदी से भी होगी मुलाकात

UB India News by UB India News
February 10, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना
0
दो दिनों के दौरे पर आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, PM नरेंद्र मोदी से भी होगी मुलाकात

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नई सरकार की गठन के लगभग तीन महीने बाद मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया. बीजेपी और जेडीयू के कुल 17 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के चंद घंटों बाद ही सभी नए मंत्रियों को उनका विभाग भी सौंप दिया गया है. आज सभी मंत्री पद ग्रहण करेंगे और विभाग की बागडोर अपने हाथों में लेंगे.

दिल्ली में दो दिन रुकेंगे सीएम नीतीश

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इधर, कैबिनेट विस्तार होने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं. मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश आज दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे. दिल्ली में वो दो दिन रुकेंगे. इस दौरान वे पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम नीतीश पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली में होने वाली ये मुलाक़ात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव और नई NDA सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री के साथ ये पहली मुलाक़ात है. बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई बड़े चेहरे तो आए थे, लेकिन पीएम नहीं आए थे.

मंगलवार को ही बिहार में नीतीश सरकार का विस्तार हुआ है, ऐसे में दिल्ली में पीएम के साथ उनकी मुलाकात के दौरान नई सरकार और बिहार के राजनीतिक हालात समेत विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.

शाहनवाज हुसैन को दी उद्योग विभाग की जिम्मेदारी

मालूम हो कि बीजेपी की ओर से विधान परिषद के सदस्य शाहनवाज हुसैन को मंत्री बनाने के बाद उन्हें उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.वहीं, संजय झा को जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क तो वहीं सम्राट चौधरी को पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

श्रवण कुमार एकबार फिर ग्रामीण विकास विभाग का काम संभालेंगे. तो वहीं मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि प्रमोद कुमार को गन्ना विभाग व विधि मंत्रालय, संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सम्राट चौधरी को पंचायती राज का जिम्मा दिया गया है.

इन नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी

इसके अलावा नीरज कुमार बबलू को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सुबास सिंह को सहकारिता और नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह पुलिस अधिकारी रहे सुनील कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी, नारायण प्रसाद को पर्यटन, जयंत राज को ग्रामीण कार्य, आलोक रंजन को कला, संस्कृति और युवा मंत्रालय, जमां खान को अल्पसंख्यक कल्याण और जनक राम को खान एवं भूतत्व मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
इस कालखंड में भी हमने रिफॉर्म का सिलसिला जारी रखा है”:प्रधानमंत्री

इस कालखंड में भी हमने रिफॉर्म का सिलसिला जारी रखा है":प्रधानमंत्री

Scaling Horizontally Vs Scaling Vertically

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend