ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को सच्चा दोस्त बताकर राज्यसभा में भावुक हो गए PM नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
February 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, सांसद
0
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को सच्चा दोस्त बताकर राज्यसभा में भावुक हो गए PM नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा में चार सांसदों का आज कार्यकाल खत्म हो रहा है। सदन में कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद भी इन्हीं नेताओं में से एक हैं। गुलाम नबी आजाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। गुलाम नबी आजाद के विदाई समारोह पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ग़ुलाम नबी जी (विपक्ष के नेता के रूप में) का स्थान लेगा, उसे अपना काम करने में कठिनाई होगी क्योंकि वह न केवल अपनी पार्टी के बारे में बल्कि देश और सदन के बारे में चिंतित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब आप मुख्यमंत्री थे, मैं भी एक राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर काम करता था, हमारी बहुत गहरी निकटता रहती थी, शायद ही कोई घटना मिलेगी जब हम दोनों के बीच संपर्क सेतु नहीं रहा, एक बार गुजरात के यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, सबसे पहले गुलामनबी जी का मुझे फोन आया। सिर्फ सूचना देने का नहीं, उनके आंसू, रुक नहीं रहे थे, फोन पर उस प्रमब मुखर्जी साहब रक्षा मंत्री थे और पूछा कि अगर शवों को लाने के लिए फोर्स का जहाज मिल जाए, उन्होंने कहा आप चिंता मत करिए मैं व्यवस्था करता हूं, लेकिन रात में फिर गुलामनबी जी का फोन आया, वे एयरपोर्ट पर थे, उन्होंने फोन किया और जैसे अपने परिवार के सदस्य की चिंता करता है कोई वैसी चिंता की।”

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है, मैं फिर उनकी सेवाओं के लिए आदरपूर्वक धन्यवाद करता हूं और व्यक्तिगत रूप से भी मेरा उनसे आग्रह रहेगा कि मन से मत मानों कि आप इस सदन में नहीं हैं, आपके लिए मेरे द्वार हमेशा खुले हैं। चारों माननीय सदस्यों के लिए खुले हैं। आपके सुझाव, विचार अनुभव देश के लिए जरूरी हैं। आपको मैं निवृत होने नहीं दूंगा।”

गुलाम नबी के बारे में इन बातों को भी बताया
पीएम मोदी ने कहा, ” मुझे याद है इस कोरोना काल में मैं एक फ्लोर लीडर्स के नेताओं की बैठक कर रहा था, उसी दिन गुलाम नबी जी का फोन आया, मोदी जी ठीक है जो आप करते हैं, लेकिन एक काम करिए कि सभी पार्टी लीडर्स की बैठक बुलाइए, मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने यह सुझाव दिया और मैने उनके सुझाव पर बैठक की भी। इसका मूल कारण है कि उनका दोनो तरफ का अनुभव रहा है, 28 वर्ष का कार्यकाल बहुत बड़ी बात है।”

उन्होंने कहा, “बहुत साल पहले की बाद है शायद अटल जी की सरकार रही होगी, उस समय मैं सदन में आया था लेकिन उस समय मैं चुनावी राजनीति में नहीं था, संगठन का काम कर रहा था, मैं और गुलाम नबी जी लॉबी में गप्पे मार रहे थे, पत्रकारों का स्वभाव रहता है वे बराबर नजर गाड़े हुए थे कि इनका मिलाप कैसे हो सकता था, जैसे ही निकले पत्रकारों ने घेर लिया, गुलामनबी जी ने बहुत बढ़िया जवाब दिया जो सबको काम आने वाला है, उन्होंने कहा कि आप लोग हमें अखबारों में टीवी पर लड़ते झगड़ते देखते होंगे, लेकिन सचमुच में इस छत के नीचे हम जैसा एक परिवार का वातावरण कहीं नहीं होता, ये जो स्पिरिट है वह अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है।”

4 सांसदों का कार्यकाल हुआ पूरा

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इस सदन की शोभा बढ़ाने वाले 4 हमारे साथियों का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नए कार्य की ओर कदम रख रहे हैं। गुलाम नबी आजाद, शमशेर, मीर मोहम्मद फयाज, नाजिर अहमद, आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए आपके अनुभव का ज्ञान का सदन और देश को लाभ देने के लिए और अपने क्षेत्र की समस्याओं का समधान के लिए आपने जो भी योगदान किया है उसके लिए सबसे पहले आपका धन्यवाद।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 27, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
अब तक 28 की मौत, टनल में फंसे 35 लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी

अब तक 28 की मौत, टनल में फंसे 35 लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: भाजपा के 9 और जदयू से होंगे 8 मंत्री लेगे शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: भाजपा के 9 और जदयू से होंगे 8 मंत्री लेगे शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend