ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्नातक पास छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार , राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लगी मुहर

UB India News by UB India News
February 3, 2021
in Lokshbha2024, कैबिनेट, खास खबर, पटना, महिला युग, मुख्यमंत्री
0
स्नातक पास छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार , राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लगी मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली राशि दोगुनी और उससे ज्यादा कर दी है। अब राज्य में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को ५० हजार और इंटर पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को २५ हजार रुपये दिये जायेंगे। इसका लाभ एक अप्रैल २०२१ से मिलेगा।
यह अहम फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में कुल १८ एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पूर्व में अविवाहित कन्याओं को इंटर उत्तीर्ण करने पर १० हजार रुपए दिए जाते थे‚ जबकि स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होने पर २५ हजार रुपए दिए जाते थे। फिलहाल इंटर पास करने वाली ३.५० लाख और स्नातक पास करनेवाली ८० हजार लडकियों के लिए ही यह प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक छात्र–छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से ३४ करोड रुपए स्वीकृत और व्यय को सहमति दी गई। इस योजना के तहत प्रथम श्रेणी का स्थान लाने वाले अल्पसंख्यक छात्र–छात्राओं को मैट्रिक में १० हजार इंटर मे १५ हजार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत ३३ हजार ६६६ अल्पसंख्यक छात्र–छात्राओं को लाभ मिल सकेगा। सरकार ने फैसला लिया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों को आंशिक रूप से नगर निकाय क्षेत्र में सम्मिलित किये जाने के फलस्वरूप संबंधित ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत ९१ की जनगणना के अनुसार जिन पंचायतों की आबादी तीन हजार से ज्यादा होगी‚ तो वे पंचायतें यथावत बनी रहेंगी। यदि किसी पंचायत की जनसंख्या तीन हजार से कम होगी‚ तो उसे असपास की पंचायत में जोड दिया जाएगा। सरकार ने संविदा पर रखे गये रिटायर कर्मियों को इपीएफ और इएसआइ का लाभ नहीं देने का फैसला किया है। इसके साथ ही कार्यरत कर्मियों की भांति ऐसे संविदा कर्मियों की असामयिक मौत होने पर उन्हें ४ लाख की अनुग्रह अनुदान राशि नहीं दी जायेगी। इसमें सरकार के ३१ विभाग और उपक्रमों द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। राज्य के प्रमुख २७ विभागों में आंकडों के संग्रह‚ वर्गीकरण व विश्लेषण के लिए बिहार सांख्यिकी सेवा के सहायक निदेशक (सांख्यिकी) और बिहार अवर सांख्यिकी सेवा के सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी (अराजपत्रित) के एक–एक पद के सृजन की स्वीकृति दी गयी है। इसी प्रकार राज्य के ४१ विभागों में बजट तैयार करने‚ योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए योजना एवं विकास विभाग में सहायक निदेशक के ४१ और योजना सहायक के ४१ पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी है।

अपने वादे पर किया अमल

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जो सात निश्चय पार्ट-2 की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने राज्य में महिला सशक्तिकरण को लेकर वादे किए थे. अब सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश ने उसपर अमल करना शुरू कर दिया है. बता दें कि पहले राज्य सरकार इंटर पास अविवाहित बेटियों को 10 और स्नातक पास बेटियों को 25 हजार रुपए देती थी.

शिक्षा विभाग से अगल जिन महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है, वह इस प्रकार हैं-

  • कैबिनेट की बैठक में कुल छह चिकित्सा पदाधिकारी को ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने आरोप में बर्खास्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.
  • पशु चिकित्सा एवं पशु महाविद्यालय, किशनगंज के लिए 208 अकादमिक एवं प्रशासनिक पदों के सृजन को स्वीकृति दे दी गई है.
  • बिहार के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत निर्मित सभी पार्कों का अनुरक्षण एवं विकास पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कराए जाने की स्वीकृति दी गई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
कृषि कानूनों के विरुद्ध 6 को हाईवे जाम

कृषि कानूनों के विरुद्ध 6 को हाईवे जाम

जगदेव बाबू के सपनों को साकार कर रहे हैं नीतीश

जगदेव बाबू के सपनों को साकार कर रहे हैं नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend