ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कृषि कानूनों के विरुद्ध 6 को हाईवे जाम

UB India News by UB India News
February 3, 2021
in पटना, परिवहन, बिहार
0
कृषि कानूनों के विरुद्ध 6 को हाईवे जाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसान विरोधी कृषि कानूनों को लेकर विगत ६९ दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर शीतलहर के बीच जिंदगी–मौत के बीच जूझ रहे सौ से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। इतना व्यापक समर्थन वाला जन आंदोलन आज तक नहीं हुआ है। ६ फरवरी को सूबे के किसान नेशनल हाइवे समेत अन्य सड़़कों को ३ घंटे तक जाम करेंगे। ये बातें केदार भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कृषि आधारित हमारा ग्रामीण भारत और उद्योग आधारित औद्योगिक भारत है। गांवों को लूट कर शहरों में धन का ट्रांसफर हो रहा है। इस लूट को और तेज करने के लिए अपनी बहुमत के बल पर संसद की अवमानना करते हुए तीन कृषि कानूनों को पास कराया गया है। सरकार ने न संविधान की परवाह की और न ही संसदीय परंपराओं की। उन्होंने कहा कि सरकार पर लगाम लगाने का वक्त आ गया है अंबानी–अडानी के डर से मोदी सरकार किसानों की जायज मांगों को अनसुनी कर किसान आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र रच रही है। लाल किला की घटना सुनियोजित साजिश थी और देशवासियों के आंखों में धूल झोंकने के लिए सरकार ने वार्ता का नाटक कर रही है। संसद में पेश बजट भी सिर्फ अमीरों को बेशुमार मुनाफा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि किसानों को देने के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। देश की सम्पत्ति को नीलाम करने वाला यह बजट है। इसलिए किसानों के पास अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए खेत–गांव को बचाने के लिए संघर्ष तेज करने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर देश व्यापी रास्ता रोको आंदोलन के तहत बिहार के सभी नेशनल एवं स्टेट हाईवे सहित सभी सडकों को ६ फरवरी को १२ बजे दिन से ३ बजे दिन तक जाम किया जाएगा। किसानों से सडÃक पर उतरने का आह्वान करते हुए उन्होंने ने कहा कि ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति के सभी घटक संगठन इसकी तैयारी में लग गए हैं।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने किसान संगठनों और किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए मंगलवार को बिहार में किसान चौपाल की शुरुआत की।पटना सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कृषि कानूनों की प्रतियां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जलाईं। रालोसपा नेताओं ने कृषि कानूनों को फौरन रद्’ करने की मांग करते हुए बिहार में किसान चौपाल लगाने की घोषणा की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि किसान चौपाल की शुरुआत अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती के मौके पर हुई। पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि के बाद उनकी कुर्बानी और वंचितों–शोषितों के लिए उनकी लडाई को याद किया और फिर काले कानूनों की प्रतियां जलाईं। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यार्पण किया।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
जगदेव बाबू के सपनों को साकार कर रहे हैं नीतीश

जगदेव बाबू के सपनों को साकार कर रहे हैं नीतीश

अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए

अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend