ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कड़ाके की ठंड में महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला का आयोजन

UB India News by UB India News
January 30, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद
0
कड़ाके की ठंड में महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला का आयोजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला पूरे बिहार में बनाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद बुद्ध स्मृति पार्क में मानव श्रृंखला में खड़े रहें। मानव श्रृंखला को लेकर बड़ी संख्या में वाम दल के कार्यकर्ता पटना पहुंचे हैं। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोगों को बिना हाथ पकड़े दो गज की दूरी पर खड़े रहने की सलाह दी गई है। मानव श्रृंखला में महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां हिस्सा ले रही है। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी तेजस्वी यादव के साथ बुद्ध पार्क में खड़े होंगे। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास मोतिहारी के गांधी आश्रम में मानव श्रृंखला में हिस्सा लेंगे। वहीं कांग्रेस के कई नेता सदाकत आश्रम के पास शामिल होंगे।

किसानों के खिलाफ हो रहा अत्याचार

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए पटना आई एपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने कहा कि ठंड में ही किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। उन पर अत्याचार किया जा रहा है। किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार को कृषि बिल को वापस लेना होगा। एपवा की राज्य सचिव शशि यादव ने कहा कि किसानों को समर्थन देने के लिए महागठबंधन के लोग पहुंचे हैं। सरकार के नेतृत्व में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ हिंसा फैलाई जा रही है। आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सरकार के इस रवैए के खिलाफ हम लोग सड़क पर उतरे हैं।

किसान आंदोलन को ताकत देने की कोशिश

मानव श्रृंखला पर मौसम का भी असर दिख सकता है। कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से आधे घंटे तक खड़े रहना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। महागठबंधन मानव श्रृंखला के जरिए किसान आंदोलन को ताकत देने की कोशिश में जुटी है। प्रशासन के लिए चुनौती है कि आमलोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। ट्रैफिक पर असर नहीं पड़े। प्रशासन की ओर से इसको लेकर अलग से तैयारी की गई है और अफसरों की तैनाती की गई है।

मानव श्रृंखला इन मुद्दों पर बनाई जा रही है

1. तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग। 2. MSP को कानूनी दर्जा दो। 3.प्रस्तावित बिजली बिल 2020 वापस लो 4. बिहार में APMC एक्ट को फिर से बहाल किया जाए 5. धान सहित तमाम फसलों को सरकारी खरीद की गारंटी दो

मानव श्रृंखला का पटना में रहेगा यह रूट

  • कोइलवर से लेकर बिहटा- मनेर होते हुए दानापुर
  • दानापुर होते हुए दीघा
  • दीघा से एक रुट राजापुल पुल तक
  • राजापुर पुल से गांधी मैदान तक
  • एक अन्य रुट सगुना, राजाबाजार होते हुए, पुनाई चक होकर इन्कम टैक्स तक
  • इन्कम टैक्स से डाक बंगला, डाकबंगला से स्टेशन तक
  • दूसरा रूट डाकबंग्ला से गांधी मैदान पीर अली पार्क तक
  • त्रिपोलिया से गांधी मैदान, त्रिपोलिया से दीदारगंज
  • मीठापुर बस स्टैंड से बायपास होते हुए जगनपुरा, चमनचक होते हुए जीरोमाइल
  • अनीसाबाद से फुलवारी होते हुए खगौल तक
  • पहाड़ी से मसौढ़ी होते हुए जहानाबाद तक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि,

आज सद्भावना दिवस मनाएंगे किसान, दिनभर रखेंगे उपवास

आज सद्भावना दिवस मनाएंगे किसान, दिनभर रखेंगे उपवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend