ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि,

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी।

UB India News by UB India News
January 30, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, दिन विशेष
0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि है। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी। जिस वक्त गोडसे ने बापू की हत्या को अंजाम दिया उस वक्त वो दिल्‍ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा से उठ रहे थे। तभी भीड़ में से एक व्यक्ति निकलकर गांधीजी के सामने आया, उसका नाम नाथूराम गोडसे था। उसने दोनों हाथ जोड़ रखे थे और हाथों के बीच में रिवॉल्वर छिपा रखी थी। कुछ ही सेकंड में नाथूराम ने रिवॉल्वर तानी और एक के बाद एक तीन गोलियां गांधीजी पर चला दीं। वारदात के तुरंत बाद ही नाथूराम गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया था। बापू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार गोडसे पर शिमला की अदालत में ट्रायल चला और 15 नवम्बर, 1949 को उसे फांसी की सजा सुना दी गई।

कभी गोडसे के आदर्श हुआ करते थे गांधी

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

ये पढ़कर भले ही आपको आश्चर्य हो लेकिन ये सच है कि किसी जमाने में नाथूराम गोडसे के आदर्श भी महात्मा गांधी ही थे। महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन के सिलसिले में नाथूराम गोडसे को पहली बार जेल जाना पड़ा था। लेकिन, देश के बंटवारे के बाद नाथूराम गोडसे का मन बापू और उनके विचारों के विपरीत दिशा में बहने लगा। गोडसे के मन में बापू के प्रति कटुता बढ़ती चली गई। इस दौरान वीर सावरकर को गोडसे अपना गुरु मान चुका था।

गोडसे ने बापू को क्यों मारा?
दरअसल, गोडसे के मन में गांधी के खिलाफ कटुता तो पहले ही पनप चुकी थी लेकिन आजादी के वक्त कई फैसलों और घटनाओं ने गोडसे को और मजबूत कर दिया। बताया जाता है कि गोडसे, महात्मा गांधी के उस फैसले के खिलाफ था जिसमें वह चाहते थे कि पाकिस्तान को भारत की तरफ से आर्थिक मदद दी जाए। इसके लिए बापू ने उपवास भी रखा था। उसे य् भी लगता था कि सरकार की मुस्लिमों के प्रति तुष्टीकरण की नीति गांधीजी के कारण है। गोडसे का मानना तो ये भी था कि भारत के विभाजन और उस समय हुई साम्प्रदायिक हिंसा में लाखों हिन्‍दुओं की हत्या के लिए महात्मा गांधी जिम्मेदार थे।

अदालत में नाथूराम गोडसे ने क्या बयान दिया?
नाथूराम गोडसे ने 8 नवम्‍बर 1948 को कोर्ट के सामने 90 पन्नों का बयान पढ़ा था, जिसमें गोडसे ने कहा था कि ‘मैंने वीर सावरकर और गांधी जी के लेखन और विचार का गहराई से अध्‍ययन किया है। जिसने मेरा विश्‍वास पक्‍का किया कि बतौर राष्‍ट्रभक्‍त और विश्‍व नागरिक मेरा पहला कर्तव्‍य हिन्‍दुत्‍व और हिन्‍दुओं की सेवा करना है। 32 सालों से इकट्ठा हो रही उकसावेबाजी, नतीजतन मुसलमानों के लिए उनके आखिरी अनशन ने आखिरकार मुझे इस नतीजे पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया कि गांधी का अस्तित्‍व तुरंत खत्‍म करना ही चाहिए।’

बापू की हत्या के बाद उनके बेटे से मिला था गोडसे
बापू की हत्या करने के बाद और फांसी की सजा सुनाए जाने से पहले गोडसे उनके बेटे देवदास गांधी से मिला था। इस संदर्भ में ”मैंने गांधी वध क्यों किया” में लिखा है कि, ”देवदास (गांधी के पुत्र) शायद इस उम्मीद में आए होंगे कि उन्हें कोई वीभत्स चेहरे वाला, गांधी के खून का प्यासा कातिल नजर आएगा। लेकिन, नाथूराम सहज और सौम्य थे। उनका आत्म विश्वास बना हुआ था। देवदास ने जैसा सोचा होगा, उससे एकदम उलट।”

बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमन किया है. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने भी महात्मा गांधी की नमन किया है. लेकिन इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है.

बीजेपी ने बापू की पुण्यतिथि में ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन.’ इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने पलटवार किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘पहले बोलो नाथूराम गोडसे देशद्रही था.’ पहले बोलो नाथूराम गोडसे देशद्रही था।

गोडसे का महिमा मंडन करते रहे हैं बीजेपी नेता

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमा मंडन करते रहे हैं. इनमें भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा भी शामिल हैं, जो अक्सर नाथूराम गोडसे के पक्ष में बयान देती रही हैं. यहां तक की बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश में गोडसे की जयंती भी मनाई गई थी. इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश में गोडसे की प्रतिमा स्थापित की गई थी और ग्वालियर में ‘गोडसे ज्ञानशाला’ भी शुरू की गई है. हालांकि गोडसे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान और प्रधानमंत्री की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को किया नमन

आज बापू की 73वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें नमन किया. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें.’

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए। आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘महान बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं.’ प्रधानमंत्री ने ये भी लिखा, ‘शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के वीर बलिदानों को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की भलाई के लिए खुद को समर्पित किया.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
आज सद्भावना दिवस मनाएंगे किसान, दिनभर रखेंगे उपवास

आज सद्भावना दिवस मनाएंगे किसान, दिनभर रखेंगे उपवास

इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके की जांच के दौरान पुलिस को मिले बड़े सबूत

इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके की जांच के दौरान पुलिस को मिले बड़े सबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend