ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाश खेर, विशाल मिश्रा ने बिहार के दिवंगत मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को समर्पित गीत रिलीज़ किया

UB India News by UB India News
January 27, 2021
in भोजपुरी, मनोरंजन
0
कैलाश खेर, विशाल मिश्रा ने बिहार के दिवंगत मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को समर्पित गीत रिलीज़ किया

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन नायक के रूप में लोकप्रिय, बिहार के दिवंगत मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए, गायक कैलाश खेर और विशाल मिश्रा ने अपने दो गीत प्रस्तुत किया। ये गीत लोकप्रिय राजनेता की जयंती (24 जनवरी) से पहले ही रिलीज़ किये गये हैं।
इस बीच, कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी ने अपने प्रसिद्ध दादा को समर्पित दो गीतों को उनके जन्मदिन पर रिलीज़ किया। उन्होंने कहा कि “आज भी सबको जन नायक की बहुत याद आती है। ये गाने उनको समर्पित हैं। ‘जन नायक’ गीत उनका एक संक्षिप्त परिचय है और ‘ज़िंदाबाद’ संक्षेप में बताता है कि वह कैसे जन नायक बने।
‘जन नायक’ को विशाल मिश्रा ने गाया है और गीतकार कौशल किशोर ने लिखा है। कौशल किशोर ने बताया कि “मैं भी बिहार का हूं और कर्पूरी ठाकुर जी के सम्मान में लिखने का अवसर मिलना मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। मुझे यकीन है कि आज का युवा उनकी जीवन यात्रा से प्रेरित होगा और निश्चित रूप से राष्ट्र के संचालन में उनकी विचारधाराओं को शामिल करेगा। दोनों ट्रैक बिहार की ही पंकजा ठाकुर द्वारा निर्देशित किये गये हैं। पंकजा कहती हैं कि ” आज की पीढ़ी के लिए हमारा लक्ष्य है कि वह कर्पूरी जी के महान कार्यों के बारे में जागरूक बने और उनसे प्रेरणा ले पाये।”
एक अन्य ट्रैक भी कैलाश खेर ने गाया है – जिसका टाइटल ‘जिंदाबाद’ है। इस गीत को डॉ. सागर ने लिखा है और विपिन पटवा द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस गीत में कर्पूरी ठाकुर और उनके कार्यों को सम्मानपूर्वक याद किया गया है। इसके बारे में बात करते हुए, पटवा बताते हैं कि “ ‘ज़िंदाबाद’कर्पूरी जी को समर्पित है और जनता के लिए उनकी जो विचारधाराऔर विचार रहे, उनके बारे में है। जब मैंने गीत के बोल पढ़े, तो मैंने महसूस किया कि वह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और कई लोगों के आदर्श रहे। इसीलिए उन्हें जन नायक कहा गया। वास्तविक जीवन के नायक पर गीत बनाना बहुत शानदार रहा। इसका मेरे गीत तैयार करने के तरीके पर असर पड़ा और मैं इसे बहुत जिंदादिली और व्यवस्थित रूप से बना सका।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
एण्डटीवी के शोज में नजर आयेगी अपनेपन की भावना

एण्डटीवी के शोज में नजर आयेगी अपनेपन की भावना

बिहार में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

बिहार में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend