Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/01/CM-5.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कभी–कभी सबके हित में काम करने से कुछ लोग हो जाते हैं नाराजः नीतीश

UB India News by UB India News
January 26, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
कभी–कभी सबके हित में काम करने से कुछ लोग हो जाते हैं नाराजः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए प्रयत्नशील रहने की प्रतिबद्धता दुहराने के साथ ही कहा कि श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए सबके लिए काम किया तो उन्हें दो वर्ष बाद ही हटा दिया गया‚ वह भी सबके लिए काम करते रहे हैं लेकिन कभी–कभी सबके हित में काम करने से कुछ लोग नाराज हो जाते हैं। नीतीश ने रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर यहां जदयू के कार्यालय में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नई तकनीक का सदुपयोग करना चाहिए‚ इसका दुरुपयोग न हो। सोशल मीडिया के माध्यम से नकारात्मक चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। लोगों के मन में सकारात्मकता का भाव रहने से समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि श्री कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए सभी लोगों के लिए काम किया लेकिन उन्हें दो वर्ष के बाद हटा दिया गया। वह भी सबके हित में काम कर रहे हैं लेकिन कभी–कभी सबके हित में काम करने से कुछ लोग नाराज हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ सत्ता का सुख लेना चाहते हैं। उनके लिए सत्ता का मतलब है लोगों की सेवा करना। लोगों की सेवा करना ही उनका धर्म है। वह लोगों के लिए लगातार काम करते रहते हैं। उन्होंने किसी की भी उपेक्षा नहीं की है। बिहार आगे बढ़ रहा है और निरंतर आगे बढ़ेगा। इसे गौर से देखने और समझने की जरूरत है। गांव से लेकर गली तक आवागमन सुलभ हुआ है। घर–घर तक बिजली पहुंच गई है। सभी क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। नीतीश ने कहा कि लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य में व्यापार बढ़ा है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। सभी सरकारी विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सात सामाजिक पापों को अंकित करवा दिया गया है ताकि लोग उससे प्रभावित हो सकें और उसे अपने जीवन में उतार सकें। उन्होंने कहा‚ ‘कुछ लोगों को मेरी आलोचना करने में प्रचार मिलता है‚ उन्हें प्रचार मिलता रहे‚ मेरी शुभकामनाएं हैं। समाज में प्रेम‚ भाईचारा और सद्भाव के साथ सभी लोग एकजुट होकर रहें तो बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा।’मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए वह प्रयत्नशील हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी‚ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर‚ लोकनायक जयप्रकाश नारायण‚ राममनोहर लोहिया‚ जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को हमलोग अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम करते हुए हर इलाके और हर तबके का विकास किया है। सरकार ने जो भी नीतियां बनायीं उसका लाभ सबको मिला है। नीतीश ने कहा कि सरकार में आने के पहले ही दिन से अजा‚ अजजा‚ अल्पसंख्यक समाज‚ अतिपिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए हैं। मुख्यमंत्री राजद के पंद्रह वर्ष की सरकार में बिहार के हालात पर कहा कि पहले क्या स्थिति थी इसके बारे में सभी लोग जानते हैं। शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। सड़कों की क्या हालत थी‚ युवा पीढ़ी को उस दौर की कहानी नहीं पता है। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि उस दौर की स्थिति और इस दौर में किए जा रहे कामों को युवा पीढ़ी को आप सब बताएं। जो भी काम किए जा रहे हैं‚ उन सब चीजों की जानकारी रखें। यदि कहीं कार्य में गड़बड़ी हो रही है तो उस पर नजर रखें और उसकी जानकारी देने से उस पर कार्रवाई भी होगी। लोगों के बीच जाकर नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करने से उनके सुझावों और विचारों से भी आप सब अवगत होंगे और उसकी जानकारी उन्हें भी मिलेगी। इससे काम करने में और सहुलियत होगी।

सीएम बोले‚ हमारी कामना है कि लालू यादव जल्द स्वस्थ हो जाएं

RELATED POSTS

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बताया कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट–२ का काम इस वर्ष से ही शुरू हो जाएगा। नीतीश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट की सारी तैयारियां की जा रही हैं। विधानसभा एवं विधान परिषद के शुरू होने वाले बजट सत्र के संबंध में मंत्रिमंडल का निर्णय हो चुका है। सारी चीजें नियत समय पर होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी पूरक बजट आएगा। पहले के बचे हुए विकास के काम पूरे किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सात निश्चय में जो काम बचे हैं उसे पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बचे हुए विकास के कार्यों को भी पूरा किया जाएगा। जल–जीवन–हरियाली अभियान के तहत बनायी गई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा‚ सात निश्चय पार्ट–२ के लिए नए सत्र के बजट में प्रावधान होगा। इस पर २०२१ में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उनकी कामना है कि श्री यादव जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। हमारी सरकार राज्य के लोगों के लिए लगातार करती रही है काम व किसी की भी नहीं की है उपेक्षा , कुछ लोग सिर्फ सत्ता का सुख लेना चाहते हैं‚ हमारे लिए सत्ता का मतलब लोगों की सेवा करना, मुझे उम्मीद है कि कोरोना से शीघ्र मुक्ति मिलेगी और गतिविधियां सामान्य रूप से हो सकेंगी शुरू ..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार!

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

by UB India News
January 28, 2026
0

 UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार में राजनीतिक दिग्गजों और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य...

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

by UB India News
January 28, 2026
0

28 जनवरी, बिहार में निगेटिव पॉलिटिक्स की एक न भूलने वाली तारीख है। 1968 में इसी दिन बिहार में पहली...

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार...

लालू परिवार में टूट के बीच रोहिणी का दूसरा पोस्ट; तेजस्वी से पूछे कई सवाल

चंद लोगों ने RJD को बर्बाद कर दिया’……..

by UB India News
January 28, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदरूनी हालात को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लालू प्रसाद...

Next Post
LAC पर फिर झड़प, चीन के 20 सैनिक जख्मी, सिक्किम में भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा

LAC पर फिर झड़प, चीन के 20 सैनिक जख्मी, सिक्किम में भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा

राजद कार्यालय में 'डांस' को मांझी ने बताया शर्मनाक, कहा- गंदी मानसिकता को दर्शाने वाली हरकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend