ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद कार्यालय में ‘डांस’ को मांझी ने बताया शर्मनाक, कहा- गंदी मानसिकता को दर्शाने वाली हरकत

UB India News by UB India News
January 25, 2021
in पटना, हम
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर रविवार को आरजेडी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन अब पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है. पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत खराब होने के बावजूद पार्टी कार्यालय में नाच-गाने का आयोजन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के बीमार होने के बावजूद पार्टी कार्यालय में इस तरह का आयोजन उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाने वाला है.

मांझी ने ट्वीट कर कही ये बात

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

@laluprasadrjd जी का स्वास्थ्य ख़राब हुआ तो उनके बेटे @TejYadav14 को मंच पर जगह तक नहीं दी गई यह @RJDforIndia का आंतरिक मामला हो सकता है,
पर लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है।
शर्मनाक pic.twitter.com/6g9yZNrPlz

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 24, 2021

हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि लालू यादव जी का स्वास्थ्य ख़राब हुआ तो उनके बेटे तेज प्रताप को मंच पर जगह तक नहीं दी गई. यह आरजेडी का आंतरिक मामला हो सकता है. पर लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है. शर्मनाक.

स्वास्थ्य को लेकर व्यक्त की थी चिंता

गौरतलब है कि राजनीतिक तौर पर लालू यादव के विरोधी मांझी ने रविवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लालू प्रसाद यादव जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है, उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना है. बिहार सहित देश को लालू यादव की ज़रूरत है.” हालांकि, यह तो वो ही जानें कि किस रूप में लालू यादव की बिहार और देश को जरूरत है.

बता दें कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आरजेडी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया था. कार्यक्रम में पार्टी के सभी दिग्गज नेता, प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल हुए. इस दौरान कलाकारों ने लोकनृत्य कर वहां मौजूद का लोगों का मनोरंजन किया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर से संबंधित अपने अनुभव को पार्टी नेताओं के साथ साझा किया. हालांकि, अब इस कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
कई दल सिर्फ दिखावे के लिए मनाते हैं जयंतीः उपमुख्यमंत्री

कई दल सिर्फ दिखावे के लिए मनाते हैं जयंतीः उपमुख्यमंत्री

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से की बात ,साइकिल गर्ल ज्योति भी हुई शामिल

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से की बात ,साइकिल गर्ल ज्योति भी हुई शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend