ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विक्टोरिया मेमोरियल की घटना गैरजरूरी तो थी‚लेकिन आश्चर्यजनक नहीं

UB India News by UB India News
January 25, 2021
in खास खबर, पश्चिम बंगाल, ब्लॉग
0
विक्टोरिया मेमोरियल की घटना गैरजरूरी तो थी‚लेकिन आश्चर्यजनक नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पर‚ नेताजी सुभाषचंद्र बोस की १२५वीं जयंती के कार्यक्रम में‚ प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हुई घटना गैरजरूरी तो थी‚ लेकिन आश्चर्यजनक नहीं। इस आयोजन में जाहिर है कि कुछ सौ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया होगा। फिर भी‚ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बोलने के लिए आमंत्रित किए जाने पर श्रोताओं के एक हिस्से द्वारा नारे लगाकर एक तरह से हूट किया गया और बनर्जी ने भी नाराजगी जताते हुए आयोजन में बोलने से इनकार कर दिया। यह बस पूर्व–नियोजित भले ही नहीं हो‚ उस कटुतापूर्ण तरीके से तीखे राजनीतिक टकराव को ही दिखाता है‚ जो राज्य विधानसभा के चुनाव तक और ज्यादा तेज ही होने जा रहा है। टकराव के मौजूदा चक्र की शुरुआत अब से कई महीने पहले तो हो ही चुकी थी‚ जब अपने चुनाव–पूर्व चुनाव अभियान के महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर भाजपा ने तृणमूल के आला नेताओं से बदलवाने का सिलसिला शुरू किया था। नेताजी के स्मरण के आयोजन में यह टकराव छलक पड़ा तो क्या आश्चर्यॽ जाहिर है कि दोनों में कोई भी पक्ष‚ नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े आयोजन को इस टकराव में खींचने का लोभ छोड नहीं सकता था। एक ओर से जयकारे से राजनीतिक नारे में तब्दील किए जा चुके ‘जय श्रीराम’ के नारे का तीर चलाया गया और दूसरी ओर से इसका प्रदर्शन किया गया कि ममता बनर्जी किसी से भी दबने वाली नेता नहीं हैं। यहां इतना जोड़ना भी अप्रासांगिक नहीं होगा कि इस टकराव के दोनों ही पक्ष वैसे भी किसी भी तरह के शिष्टाचार तथा नैतिकता से अपने राजनीतिक हितों के रास्ते में आने न देने के लिए कुख्यात हैं‚ लेकिन बंगाल के संदर्भ में एक और भी चीज है‚ जो इस टकराव को तेजी दे रही है। इसका संबंध बंगाल के राजनीतिक परिद्रश्य में वामपंथ–कांग्रेस गठबंधन के रूप में तीसरी ताकत की मजबूत मौजूदगी से है‚ जो न सिर्फ नतीजों के लिहाज इसे एक खुला चुनाव बना रही है बल्कि रोजगार जैसे प्रश्नों को उठाती है। यह गठबंधन एक ओर भाजपा तथा दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की‚ संप्रदाय–केंद्रित ध्रुवीकरण की कोशिशों में खलल डालते हैं। ऐसे में ये दोनों ताकतें‚ खासतौर पर मीडिया पर अपने प्रभाव के जरिए‚ चुनाव को एक द्विध्रुवीय मुकाबले के रूप में दिखाने तथा अंततः उसी आधार पर ध्रुवीकरण करने की प्रयासों में लगी हुई हैं। उनके बीच ही घात–प्रतिघात के प्रसंग‚ इसमें भी मददगार लग सकते हैं॥

 

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ई-इपिक सेवा का शुभारंभ , वोटर कार्ड भी होंगे डाउनलोड

11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ई-इपिक सेवा का शुभारंभ , वोटर कार्ड भी होंगे डाउनलोड

लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में शिफ्ट किए जाएंगे

लालू यादव के इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में बन सकता है एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend