ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में विपक्ष 30 को दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच बनायेगा मानव शृंखला

तेजस्वी यादव ने कहा कि 24 जनवरी से 29 जनवरी तक किसान जागरूक सप्ताह मनाएंगे. इस दौरान किसानों को जागरूक करेंगे. इसके बाद हम लोग पूरी ताकत के साथ 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बगाएंगे.

UB India News by UB India News
January 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद
0
बिहार में विपक्ष 30 को दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच बनायेगा मानव शृंखला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसान की समस्याओं और अनाज खरीदी से जुड़े तीन अन्य मुद्दों पर महागठबंधन की तरफ से तीस जनवरी को आयोजित मानव शृंखला दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच बनायी जायेगी.

इसके लिए प्रदेश के सभी 38 जिलों में एक सौ पचास से अधिक रूट तैयार किये गये हैं. पटना में चार रूट तय किये गये हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

प्रदेश के चारों कोने से मानव शृंखला प्रदेश के दूसरे छोर तक जायेगी. ये निर्णय राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित महागठबंधन की बैठक में लिये गये.

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बताया गया कि मानव शृंखला किसानों के हक और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में शुरू किये जाने वाले संघर्ष में मील का पत्थर साबित होंगे.

बैठक में राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, कांग्रेस के अशोक राम, सीपीआइ के राज्य सचिव रामनरेश पांडे, सीपीएम के अवधेश कुमार और गणेश शंकर सिंह माले के राज्य सचिव कुणाल और राज्य स्थाई समिति के केडी यादव उपस्थित हुए.

मीटिंग के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बताया कि प्रत्येक जिले में मानव शृंखला का रूट बनाया जा चुका है.

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि महागठबंधन की एक और बैठक 25 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होगी.

खेत से पेट तक की लड़ाई को हैं तैयार : जगदानंद
24 से 30 जनवरी तक किसान जागरण सप्ताह को लेकर आज राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी. सिंह ने 30 जनवरी को होने वाले मानव शृंखला की तैयारी में जुट जाने को कहा.

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘तीन काले कृषि कानूनों’ के खिलाफ 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने जा रही है और इन कानूनों का विरोध करेगी. कृषि कानूनों के मुद्दे पर आरजेडी ने प्रदेश कार्यालय में आज महागठबंधन के साथ बैठक की.

बैठक में किसान आंदोलन पर महागठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है. 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती से लेकर 30 जनवरी शहीद दिवस तक लगातार सात दिन राष्ट्रीय जनता दल किसान जागरण सप्ताह मनाते हुए 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा. इस मानव श्रृंखला में महागठबंधन के तमाम दल शामिल होंगे. आरजेडी की इस बात से महागठबंधन दल के तमाम नेता सहमत दिखे.
कृषि कानूनों को लेकर महागठबंधन ने सरकार के सामने यह मांग रखी है-

किसान विरोधी तीनो कृषि कानूनों को सरकार वापस ले
न्यूनतम समर्थन मूल्य को सरकार कानूनी दर्जा दें
प्रस्तावित बिजली बिल 2020 और पराली जलाने के कानून वापस लिया जाए
बिहार में न्यूनतम समर्थन मूल्य एक्ट को फिर से बहाल करने तथा धान सहित तमाम फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी की मांग विपक्ष ने की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
3 फरवरी से हो रहा है शुरू, आसमान में दिखेगी हिंदुस्तान की ताकत

3 फरवरी से हो रहा है शुरू, आसमान में दिखेगी हिंदुस्तान की ताकत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend