ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गौरव है गुरु गोविंद जी महाराज का जन्म यहां हुआः मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
January 21, 2021
in अध्यात्म, पटना, मुख्यमंत्री
0
गौरव है गुरु गोविंद जी महाराज का जन्म यहां हुआः मुख्यमंत्री

PATNA CITY GRU DURA MEIN CM NITISH KUMAR GRU GOBIND SINGH KI JAINTI PER MATTHA TEKNE PAHUNCHE

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के ३५४वें प्रकाश गुरु पर्व पर तख्त श्रीहरमंदिर जी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका। श्रीहरमंदिर जी प्रबंधक कमिटी द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र‚ सरोपा एवं तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बाल लीला गुरुद्वारा जाकर भी मत्था टेका‚ जहां उनका स्वागत सरोपा भेंटकर किया गया। बाल लीला गुरुद्वारा में बाबा कश्मीर सिंह भूरिवाले एवं छोटे बाबा सुखबिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को खाट पर बिठाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने वहां लंगर भी छका।
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि वर्ष २०१७ में ३५०वां प्रकाश पर्व बडे धूमधाम से मनाया गया था‚ जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु यहां आये थे। उसके बाद से यहां बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस बार कोरोना है‚ इसलिए कार्यक्रम को सीमित रखा गया है। फिर भी देश के कोने–कोने से बडी संख्या में श्रद्धालु तख्त हरमंदिर गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली में दर्शन करने आ रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि यह विशेष स्थल है। गुरु नानक देव जी राजगीर में आये थे‚ वहां शीतल कुंड है और वहां पर भी गुरुद्वारा का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो कार्यक्रम चल रहा है‚ उसमें शामिल होकर हमने अपनी श्रद्धा प्रकट की है। हमलोग अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर मन को प्रसन्नता होती है। हमलोगों की जो श्रद्धा है उसको प्रकट करना हमलोगों का कर्त्तव्य है। इससे जनसेवा करने की प्रेरणा मिलती है। हमलोगों के लिए यह गौरव की बात है कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का यहां जन्म हुआ था। बडी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्र‚ अध्यक्ष तख्त हरमंदिर प्रबंधक समिति सरदार अवतार सिंह हित‚ अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति अमृतसर बीबी जगीर कौर‚ पूर्व सांसद आनंदपुर साहिब सरदार प्रेम सिंह चंदू माजरा‚ गौहर–ए–मस्कीन तख्त पटना साहिब जत्थेदार रंजीत सिंह‚ बाबा कश्मीर सिंह जी भूरिवाले‚ छोटे बाबा सुखबिंदर सिंह‚ पूर्व मुख्य सचिव सरदार जीएस कंग‚ महासचिव तख्त श्रीहरमंदिर पटना साहिब सरदार महेन्द्र पाल सिंह ढिल्लो आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ आईजी पटना प्रक्षेत्र संजय सिंह‚ जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह‚ वैशाली की जिलाधिकारी उदिता सिंह‚ वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग‚ वरीय अधिकारीगण‚ सिख संगत‚ सेवादार एवं बडी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
परिषद के पद भरे जाने के बाद होगा कैबिनेट विस्तार!

परिषद के पद भरे जाने के बाद होगा कैबिनेट विस्तार!

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगेगा टीका : सूत्र

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगेगा टीका : सूत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend