ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कल से लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका ,पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू को लगेगा

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार में कल से लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका ,पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू को लगेगा

PATNA HEALTH SOCIETY SHEKHPURA MEIN KAL SE HONE WALA COVID 19 TIKAKARAN SE SAMBANDHIT JANKARI DETE AND PRESS KO SAMBODHIT KERTE HEALTH MINISTER MANGAL PANDEY

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कल शनिवार से कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जाएगा। राज्य में सबसे पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू और दूसरा टीका एंबुलेंस ड्राइवर अमित कुमार को लगेगा। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति सभागार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

सफाईकर्मी रामबाबू को कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। आज मैसेज के जरिए उन्हें और अस्पताल प्रशासन को इस बात की सूचना मिल गई है। हिंदुस्तान ने पहले ही खुलासा किया था कि किसी सफाईकर्मी को ही पहला टीका लग सकता है। वे बिहार के पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें कोरोना टीका लगेगा। आईजीआईएमएस की पहली सूची में 5 सफाईकर्मी और 5 डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा पारा मेडिकल स्टाफ नर्स आदि हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार कल 10:45 बजे आईजीएमएस जाएंगे और टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। टीकाकरण के पहले चरण में पंजीकृत 462275 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जनों को इस संबंध में निर्देश दिया है। बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य में 300 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सभी 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जिला स्तरीय अस्पताल और विभिन्न प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। मंगल पांडेय ने कहा कि हर केंद्र पर 100 लोगों को टीका लगेगा। पहले दिन 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का हमारा लक्ष्य है।

मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को काफी सफलतापूर्वक लड़ा है। हमारे अधिकारियों से लेकर डॉक्टर समेत अन्य तमाम लोगों ने काफी अच्छे से काम किया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट लगभग 98 प्रतिशत है और एक्टिव केस की संख्या मात्र 4 हजार के आस पास है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
मुंगेरबिहार में स्कूल खुलते ही कोरोना ने मचाया हड़कंप, 22 बच्चे व शिक्षकों सहित 25 पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण का असर स्कूल की वार्षिक परीक्षा पर भी दिखेगा

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी बृज रत्न अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी बृज रत्न अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend