ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया चुटकीला पोस्ट

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in पटना, हम
0
हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जीतन राम मांझी छोड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

Old File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी चूड़ा-दही खाकर फॉर्म में आए और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम रजक को 14 जनवरी की याद दिलाई। मांझी ने बिना नाम लिए, श्याम रजक को सबकुछ कह दिया। यह तक पूछ लिया कि 14 जनवरी को JDU के 17 विधायक तोड़ महागठबंधन की सरकार बनाने वाले अब भी RJD में हैं, या खिसक लिए? जीतन राम मांझी ने दोपहर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-‘ आज ही ना 14 तारीख है जी? ऊ @RJDforindia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगे। पता कीजिए तो कि ऊ लोग खुद ही राजद में हैं कि निकल लिया।’

आज ही ना 14 तारीख है जी?
उ @RJDforIndia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @Jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें।
पता किजिए तो कि उ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया।

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 14, 2021

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

30 दिसंबर को श्याम रजक ने क्या दावा किया था
राजद के नेता श्याम रजक ने 30 दिसंबर को दावा किया कि जदयू के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं और खरमास खत्म होते ही वे राजद में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि दल-बदल कानून के तहत 17 विधायकों को अभी राजद में नहीं लिया जा सकता। जदयू को तोड़ने के लिए 25-26 विधायक होने चाहिए। तब दल-बदल कानून उन पर लागू नहीं होगा। अभी राजद इंतजार कर रहा है कि कुछ और विधायक संपर्क में आएं और जदयू को राजद तोड़ लें। हम उन्हीं विधायकों को लेंगे, जो समाजवाद के समर्थक और लालू यादव की विचारधारा पर चलने वाले हों।

दावे के जवाब में JDU प्रवक्ता ने क्या कहा था
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम रजक के दावे पर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि खरमास के बाद बिहार की राजनीति बदल जाएगी। श्याम रजक को शायद पता नहीं है कि RJD के विधायक भी CM नीतीश कुमार में आस्था रखते हैं। वे उनके एक इशारे पर पार्टी छोड़ देंगे। खैर मनाइए कि अभी खरमास है। जैसे ही खरमास खत्म होगा, बिहार की राजनीति बदल जाएगी। दावे के उत्तर में भूपेंद्र-ललन तक कूदे थे।

कब, किसने, क्या कहा

10 जनवरी को भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पटना महानगर कार्य समिति की बैठक में दावा किया कि राजद में परिवारवाद के खिलाफ नेताओं में काफी नाराजगी है। वे इससे मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने सीधे चुनौती दे दी कि संक्रांति के बाद तेजस्‍वी अपनी पार्टी बचा लें।
11 जनवरी को इस बयान को लेकर जदयू दो कदम और आगे बढ़ गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ललन सिंह ने कह दिया कि भूपेंद्र यादव अगर चाह लें तो पूरी की पूरी राजद ही भाजपा में मिल जाएगी। ललन सिंह ने जदयू के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
11 जनवरी को ही भूपेंद्र यादव के बयान को लेकर राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई बीरेंद्र ने कहा कि जो ऐसा बोल रहे हैं, वे दिन में तारे गिन रहे हैं और मुंगेरी लाल के हसीन सपन देख रहे हैं। ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं की पार्टी में न भगदड़ मचती है और ना उसके विधायक कहीं जाते हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव खरमास के बाद मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
रूपेश हत्याकांड: सवालों से भड़के नीतीश कुमार, पत्रकारों से पूछा- आपको पता है तो बताइए

रूपेश हत्याकांड: सवालों से भड़के नीतीश कुमार, पत्रकारों से पूछा- आपको पता है तो बताइए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ड्रीम प्रोजेक्ट वेणुवन व घोड़ाकटोरा पार्क का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ड्रीम प्रोजेक्ट वेणुवन व घोड़ाकटोरा पार्क का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend