ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कहां पैदा हुआ था कोरोना का वायरस? पता लगाने चीन के वुहान पहुंच गई है WHO की टीम

कोरोना संक्रमण की वैक्सीन की खोज होने के बाद और महामारी की शुरुआत के एक साल से ज्यादा समय के बाद अब WHO की टीम चीन के वुहान पहुंची है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबकि 10 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ये टीम कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन के वुहान पहुंची है।

UB India News by UB India News
January 14, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, पर्यावरण
0
कहां पैदा हुआ था कोरोना का वायरस? पता लगाने चीन के वुहान पहुंच गई है WHO की टीम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना संक्रमण की वजह से पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक करोड़ों लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला ये वायरस अब भी पकड़ से बाहर है। कोरोना संक्रमण की वैक्सीन की खोज होने के बाद और महामारी की शुरुआत के एक साल से ज्यादा समय के बाद अब WHO की टीम चीन के वुहान पहुंची है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबकि 10 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ये टीम कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन के वुहान पहुंची है।

चीन की आधिकारिक मीडिया ने खबर दी है कि डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की टीम कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए वुहान पहुंची है। यह टीम सिंगापुर से आयी है और इसमें 10 विशेषज्ञ हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक डब्ल्यूएचओ की टीम काम शुरू करने के पहले महामारी नियंत्रण के लिए देश के दिशा-निर्देशों के तहत पृथक-वास प्रक्रिया को पूरा करेगी। विशेषज्ञों के 14 दिनों तक पृथक-वास में रहने और कोविड-19 की जरूरी जांच कराए जाने की संभावना है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

एनएचसी के अधिकारियों ने बुधवार को बीजिंग में मीडिया को बताया कि वायरस की शुरुआत कहां से हुई, यह एक वैज्ञानिक सवाल है और उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए विशेषज्ञों को दूसरे देशों का भी दौरा करना चाहिए। एनएचसी के एक अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ पृथक-वास की अवधि के दौरान चीन के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। डब्ल्यूएचओ की टीम को दौरे के लिए देरी से अनुमति देने पर भी सवाल उठे।

चीन वुहान में वायरस की शुरुआत संबंधी दावों को लगातार चुनौती देता रहा है। वुहान में जानवरों के बाजार से कोरोना वायरस की शुरुआत होने की धारणा को चीन लगातार खारिज करता आ रहा है। पिछले साल के आरंभ से ही वुहान में जानवरों के मांस का यह बाजार बंद है। चीनी के सीडीसी उपनिदेशक फेंग जिजियान ने कहा कि कोरोना वायरस के वाहक या कैसे यह वायरस जानवरों से इंसानों में पहुंचा, इन सवालों के जवाब उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन के चिकित्सा विशेषज्ञ वायरस के स्रोत का पता लगाने के प्रयास में डब्लयूएचओ के विशेषज्ञों की मदद करेंगे। फेंग ने कहा, ‘‘चीन वायरस के संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समन्वित अनुसंधान का आह्वान करता रहा है। डब्ल्यूएचओ की टीम के वुहान आने पर चीनी विशेषज्ञ उनके साथ मिलकर काम करेंगे।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
नेहा पेंडसे ने सभी को मकरसंक्रान्ति की शुभकामनाएं दीं!

नेहा पेंडसे ने सभी को मकरसंक्रान्ति की शुभकामनाएं दीं!

कल टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend