ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्या से राजनीतिक उबाल

UB India News by UB India News
January 13, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना
0
पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्या से राजनीतिक उबाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या से बिहार की सियासत भी गरमा गई है। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठने लगी है। सभी नेताओं ने राजधानी के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल हत्याकांड की निंदा की है वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता ने हत्याकांड को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

इससे पहले उन्होंने हत्याकांड के फौरन बाद ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियाँ मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं।

वहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि – CM आवास से 1 KM दूरी पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के बगल में इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी रूपेश सिंह की हत्या से साफ है कि बीजेपी-जदयू की सरकार अपराधियों की शागिर्द है। इसे एक मिनट सत्ता में रहना नहीं चाहिए। इस हत्याकांड के सीबीआई जांच का तत्काल आदेश दें CM @NitishKumar

उधर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्याकांड पर कहा कि आपराधिक चरित्र नहीं होने के बावजूद हुई रूपेश की हत्या चिंताजनक है। यह राज्य की नवगठित एनडीए सरकार पर सवाल उठाता है। हत्या के बाद जारी बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि पटना पुलिस को इस घटना को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। तीन से पांच दिनों के अंदर इस आपराधिक वारदात की पड़ताल कर परिणाम देना चाहिए। जरूरत हो तो इसे सीबीआई को देना चाहिए। आखिर क्या कारण हुई, जो हत्या हुई है। कहीं सुनियोजित रणनीति के तहत सरकार की छवि खराब करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। आखिर बिना आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को गोली मारा जाना दुखद है।

स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह को गोलियों से भून डाला
आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक शंकर पथ में कुसुम विलास अपार्टमेंट के गेट पर पेशेवर अपराधियों ने पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) को गोलियों से भून डाला। वे मूल रूप से सारण जिले के जलालपुर संवरी गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ छह गोली मारी। गोली लग्जरी कार के शीशे को भेदते हुए मैनेजर के सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगने से चालक की सीट के पास गेट पर लगा शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। शंकर पथ में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक बाइक पर दो अपराधी भागते हुए दिखे हैं लेकिन उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश में आया खोदी लाल का साया

एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश में आया खोदी लाल का साया

बीजेपी विधायक ने की अपराधियों के एनकाउंटर की मांग

बीजेपी विधायक ने की अपराधियों के एनकाउंटर की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend