ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लापरवाही से जाने वाली जान के जिम्मेदार कौन ……..

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in खास खबर, ब्लॉग
0
लापरवाही से जाने वाली जान के जिम्मेदार कौन ……..

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरकार की लापरवाही से एक बार फिर 10 नवजात की मौत की खबर झकझोरने वाली है। महाराष्ट्र के भंड़ारा जिला अस्पताल में सरकारी लापरवाही से आग लगने के चलते १० नवजात काल के गाल में समा गए। आश्चर्य की बात है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ‚ उस समय वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं था क्योंकि २ बजे तड़़के जब सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट का गेट खोला गया तो वहां धुंआ था। जबकि बच्चों की इस यूनिट में रात में एक ड़ॉक्टर और 4–5 नर्सों की डियूटी रहती है। यानी साफतौर पर यह घोर लापरवाही का मामला है। दूसरी महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि आग से बचाव के उपाय अस्पताल में नदारद थे। उपकरणों की जांच कब की गई और यह किसकी जिम्मेदारी थी‚ इस बारे में भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। वार्ड़ में स्मोक डि़टेक्टर तक नहीं थे। अलार्म भी नहीं थे। अगर बचाव के ये सारे उपकरण होते तो कई बच्चों को बचाया जा सकता था। महाराष्ट्र में पिछले साल भी सितम्बर में पश्चिमी क्षेत्र के कोल्हापुर स्थित छत्रपति प्रमिला राजे शासकीय अस्पताल में आग लगी थी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मोदीनगर श्मशान घाट में गलियारे की छत गिरने से २४ लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना भी सरकारी लापरवाही की वजह से हुई थी। निर्माण के महज १५ दिनों में गलियारे की छत रेत की माफिक भरभराकर गिर पड़़ी। दरअसल‚ ऐसे मामलों में तुरत–फुरत निलंबन का खेल खेला जाता है और मामले की जांच रिपोर्ट की सिफारिश को अमल में लाया ही नहीं जाता है। ऐसा कई बार पहले भी देखा गया है जब आग लगने की वजह से झुलसकर लोग कम मरे हैं बल्कि दम घुटने से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के उपहार सिनेमाहाल अग्निकांड़ में ५९ लोगों की जान चली गई थी‚ जबकि १०३ जख्मी हुए थे। इस दर्दनाक हादसे में कई मासूमों की भी मौत हो गई थी। यह घटना इसलिए ज्यादा वीभत्स थी क्योंकि बाहर निकलने के ज्यादातर रास्ते बंद थे। भंड़ारा जिला अस्पताल में हुई घटना में उन परिवारों को तभी न्याय मिलेगा जब दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़़ी–से–कड़़ी सजा दी जाएगी। न्यायिक जांच के आदेश तो दिए ही गए हैं‚ मगर कायदे से एक अलग जांच अग्निशमन विभाग के शीर्ष अधिकारी से भी कराई जाए तो बेहतर होगा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से जुर्माना वसूला जाए और उसे पीडि़त परिवारों में बांटा जाए। राज्य सरकार को अपना इकबाल बनाए रखने के लिए हरसंभव उपाय करने चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
चोटों की समस्या से जूझ रही टीम इंडि़या का जबर्दस्त संघर्ष क्षमता प्रदर्शन

चोटों की समस्या से जूझ रही टीम इंडि़या का जबर्दस्त संघर्ष क्षमता प्रदर्शन

16 जनवरी को बिहारी प्रवासी के साथ बिहार विकास की कहानी को साझा करेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

16 जनवरी को बिहारी प्रवासी के साथ बिहार विकास की कहानी को साझा करेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend