ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजधानी के कई थानेदार इधर से उधर, अपराध नियंत्रण के लिए SSP ने किया फेरबदल

UB India News by UB India News
January 11, 2021
in अपराध, पटना
0
राजधानी के कई थानेदार इधर से उधर, अपराध नियंत्रण के लिए SSP ने किया फेरबदल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गंभीर शिकायत मिलने व लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने जहां मालसलामी थानेदार सुदामा प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अपराध नियंत्रण के लिए नौ थानेदारों व एक सर्किल इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है।

एसएसपी उपेंद्र शर्मा के मुताबिक जिन थानेदारों के कार्य क्षेत्र बदले गये हैं, उनमें कदमकुआं थाना प्रभारी रहे निशिकांत निशि अब बुद्धा कॉलोनी के नए प्रभारी बनाये गये हैं। उनके स्थान पर शास्त्रीनगर थाने के प्रभारी रहे विमलेंदु कुमार को कदमकुआं थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। बुद्धा कॉलोनी थानेदार रहे रविशंकर को कंकड़बाग की कमान सौंपी गई है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

शराब मामले में कुछ माह पूर्व कंकड़बाग के थानेदार रहे अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया था। तब से कंकड़बाग की कमान प्रभारी थानेदार सुमन कुमार संभाल रहे थे। पटना ट्रैफिक के सार्जेंट मेजर रामशंकर सिंह को शास्त्रीनगर थाने की कमान दी गई है। वे तीन साल तक कोतवाली के थाना प्रभारी रह चुके हैं। कोतवाली से उनकी तैनाती ट्रैफिक सार्जेंट मेजर के पद पर की गई थी। पुलिस लाइन में तैनात राजेश कुमार को दीघा का नया थानेदार बनाया गया है जबकि दीघा के थानेदार मनोज सिंह अब फतुहा थानेदार होंगे।

फतुहा थाने के थानेदार मनीष कुमार को मालसलामी का नया थानेदार बनाया गया है। बेऊर के थानेदार रहे फूलदेव चौधरी को डुमरा अंचल का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है जबकि डुमरा अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर रहे मनोरंजन भारती को पत्रकार नगर का थानेदार बनाया गया है। इससे पहले वह कंकड़बाग के थानेदार रहे चुके हैं। पत्रकारनगर थानेदार प्रमोद कुमार को एक बार फिर से बेऊर का नया थानेदार बनाया गया है। इससे पहले भी वह बेऊर के थानेदार रह चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post

बिहार में आज से स्कूल-कॉलेजों में कोरोना संक्रमण की रैंडम जांच

सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक घायल, पत्नी की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक घायल, पत्नी की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend