ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना टीकाकरण से पहले आज पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बड़ी बैठक

देश में 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है. इससे पहले रविवार को कई राज्यों की ओर से कहा गया कि पहले चरण के अभियान के लिहाज से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं जिनमें टीकाकरण स्थलों की पहचान करना और स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का पंजीयन करना शामिल है.

UB India News by UB India News
January 11, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, स्वास्थ
0
आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे : प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ आज बड़ी बैठक करने वाले हैं. ये बैठक काफी अहम है क्योंकि आज की बैठक में पीएम मोदी वैक्सीन का पूरा ब्लूप्रिंट देश के सामने रख सकते हैं. मसलन वैक्सीन कितने में मिलेगी, किन राज्यों में मुफ्त मिलने वाली है. शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों को दोनों वैक्सीन यानी कोवीशील्ड और कोवैक्सीन की सप्लाई चेन और उसके राज्यों को मिलने वाले हिस्सों पर बात रख सकते हैं.

इस पूरे मामले में असली पेंच वैक्सीन के दाम को लेकर फंसा है. कई राज्यों ने बैठक से पहले ही वैक्सीन को मुफ्त में देने की मांग उठा दी है. ये राज्य हैं राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ वहीं कुछ राज्य खुद ही वैक्सीन मुफ्त में बांटने की बात कह रहे हैं. ये राज्य पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा, असम, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

कोरोना काल में राज्यों को कई तरह के नुकसान उठाने पड़े हैं. ऐसे में एबीपी न्यूज से बात करते हुए हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सक्षम लोगों को पैसे देने भी पड़ते हैं तो कोई गलत बात नहीं है. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने राज्य में सबको मुफ्त वैक्सीन का एलान किया है. टीएमसी का कहना है कि ममता बनर्जी ने बजट को ध्यान में रखकर ही कोई घोषणा की है. चुनावी राज्य होने की वजह से पश्चिम बंगाल के मुफ्त वैक्सीन पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

सबसे पहले मुफ्त वैक्सीन का वादा बिहार में एनडीए ने किया था. बिहार में एनडीए की सरकार बन भी गई. एबीपी न्यूज से बात करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का कहना है कि मुफ्त वैक्सीन का वादा पूरा करने के लिए तैयार हैं. बिहार में कोरोना वैक्सीन पर चुनावी वादा करके नई नई आई नीतीश सरकार और बंगाल में चुनाव से पहले वादा कर चुकी ममता सरकार का सियासी समीकरण समझना मुश्किल नहीं है. लेकिन जिन राज्यें में चुनाव नहीं है वहां सरकारें केंद्र सरकार को वैक्सीन का पैसा देने के लिए कह रही हैं. ऐसे में हमें वैक्सीन और राज्यों के पैसों का गणित भी समझना होगा.

दिल्ली में टीके लायक आबादी 1 करोड़ 48 लाख है, मुफ्त वैक्सीन पर 592 करोड़ रुपये खर्च होंगे जो कि स्वास्थ्य बजट का सिर्फ 8% है. पश्चिम बंगाल में टीके लायक आबादी 7 करोड़ जिनके मुफ्त वैक्सीन पर 2,800 करोड़ खर्च होंगे जो कि स्वास्थ्य बजट का 25 फीसद है. बिहार में टीके लायक आबादी 7 करोड़ 29 लाख है जिनके मुफ्त वैक्सीन पर 2 हजार 916 करोड़ खर्च होंगे जो कि स्वास्थ्य बजट का 28% है. अगर केंद्र पूरे देश में मुफ्त वैक्सीन देती है तो उसका हिसाब किताब भी जान लीजिए. देश में वैक्सीन लायक आबादी 91 करोड़ 5 लाख है, मुफ्त वैक्सीन पर खर्च 36 हजार 420 करोड़ आएगा जो कि पूरे देश के स्वास्थ्य बजट का 54% है.

यानी पहले से ही मंदी में चल रही अर्थव्यवस्था में पूरे देश में मुफ्त वैक्सीन की गुंजाइश कम ही लगती है. लेकिन अभी ये भी साफ नहीं है कि 3 करोड़ फ्रटलाइन वर्कर्स को मुफ्त वैक्सीन में हर राज्य को कितना हिस्सा मिलेगा और उसके लिए उसके क्या कोई कीमत चुकानी होगी. अगर हां तो कितनी और तीन करोड़ टीकों के बाद आने वाले टीकों के लिए क्या दाम होगा? क्या उसे बाजार नियंत्रित करेगा या फिर उन टीकों को सरकारी राशनिंग के जरिए बांटा जाएगा या फिर सरकार खुद टीकों को खरीदकर कम दामों में जनता को ये टीके मुहैय्या कराएगी. उम्मीद लगाई जा रही है कि आज की बैठक के बाद इन सारे सवालों के जवाब मिल सकेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए इस बार चुनाव हारे उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए इस बार चुनाव हारे उमेश कुशवाहा

जदयू ने बीजेपी से उभरे मतभेदों के बीच दी सफाई, ‘एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’

जदयू ने बीजेपी से उभरे मतभेदों के बीच दी सफाई, 'एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend