ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य में मवेशी तस्करों पर नकेल कसना जरूरीः तारकिशोर प्रसाद

UB India News by UB India News
January 10, 2021
in कटिहार, भाजपा, मुंगेर
0
राज्य में मवेशी तस्करों पर नकेल कसना जरूरीः तारकिशोर प्रसाद

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने राज्य के विभिन्न इलाकों में रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग के द्वारा हो रही मवेशी के तस्करी पर कारगर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर सीमांचल के इलाके एवं अन्य रेल मागोंर् तथा सड़क मार्ग के द्वारा मवेशियों की तस्करी हो रही है‚ जिस पर कारगर रूप से नकेल कसने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मवेशी तस्करी को लेकर अखबारों में भी खबरें प्रकाशित होती रहीं हैं। पशु क्रूरता एवं अत्याचार की रोकथाम की दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ हमें ठोस पहल करने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से मवेशियों की हो रही आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण लाने की आवश्यकता है। इस बाबत उन्होंने नॉर्थ फर्नटियर रेलवे के महाप्रबंधक तथा बिहार के पुलिस महानिदेशक एस.के सिंघल से दूरभाष पर बात कर सरकार के प्रावधान के अनुसार मवेशियों की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने हेतु ठोस प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता एवं अत्याचार पर नियंत्रण के लिए स्थापित कानून है एवं इस कानून के अंतर्गत मवेशियों की आवाजाही हेतु समुचित प्रबंध किए गए हैं। मवेशियों के आवागमन के लिए निर्धारित स्थान की आवश्यकता‚ आवागमन के दौरान दुधारू मवेशियों के साथ बछड़े के रहने की अनिवार्यता सहित अन्य विभिन्न प्रावधान अधिनियम के अंतर्गत सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही मवेशियों के आवागमन के पूर्व रजिस्टर्ड़ चिकित्सक का प्रमाण पत्र लिया जाना अनिवार्य है परंतु इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में नियमों की कहीं–न–कहीं अनदेखी की जा रही है‚ जिससे मवेशी तस्करों की गतिविधियां हाल के दिनों में बढ़ी हैं। उन्होंने उत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक एवं बिहार के पुलिस महानिदेशक को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिये साथ ही‚ सभी जिलों के जिला पशुपालन पदाधिकारियों को भी इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दूरभाष पर वार्ता के उपरांत उप मुख्यमंत्री को नॉर्थ फ्रटियर रेलवे के महाप्रबंधक एवं पुलिस महानिदेशक ने इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पशुपालन विभाग के अंतर्गत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पशु क्रूरता एवं अत्याचार नियंत्रण के लिए समिति गठित है परंतु अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि इस समिति की नियमित बैठकें समय पर नहीं हो पाती। उन्होंने सभी जिलों को ऐसी आवश्यक बैठकों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने एवं जिला अंतर्गत अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

Next Post
अधिकारियों को डिमोट कर बनाया चपरासी और चौकीदार

अधिकारियों को डिमोट कर बनाया चपरासी और चौकीदार

11 जनवरी 2021 का पंचांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend