ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द बदलेगा जदयू का तेवर और कलेवर

UB India News by UB India News
January 10, 2021
in जदयू, पटना
0
जल्द बदलेगा जदयू का तेवर और कलेवर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज 10 जनवरी को होनी है। एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई है। आज इस बैठक में उन एजेंडों पर निर्णय हुआ‚ जिन्हें रविवार को कार्यकारिणी की बैठक में पास किया जाना है। इनमें राजनीतिक प्रस्ताव‚ आगामी कार्यक्रम‚ विस्तार की रणनीति के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इससे पहले दिसंबर माह के आखिर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी‚ जिसमें राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। ‘
बिहार जदयू का तेवर और कलेवर जल्द ही बदल जाएगा। १० जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई बडे फैसले होने वाले हैं। इस बैठक के बाद बिहार जदयू को नया अध्यक्ष तो मिल ही जाएगा‚ साथ ही प्रदेश में नए पदाधिकारियों की नई फेहरिस्त भी तैयार हो जाएगी। फिलहाल‚ नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह इस मंथन में लगे हैं कि नए अध्यक्ष का चयन बेहतर तरीके से हो सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे नाम को चुनना चाहते हैं‚ जो सामाजिक समीकरण के साथ साथ संगठन पर अच्छी पकड रखे‚ साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकार्यता सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में हो। इसको लेकर आरसीपी सिंह अपने सभी विंग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और फीडबैक ले रहे हैं। यही वजह है कि आरसीपी सिंह हर दिन पटना के प्रदेश कार्यालय में बैठ रहे हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की उपस्थिति में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी एवं राज्यपरिषद की पहले दिन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी‚ क्षेत्रीय प्रभारी‚ प्रकोष्ठों के अध्यक्ष‚ प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव में पराजित उम्मीदवार शामिल हुए। बैठक का संचालन पूर्व विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने किया‚ जबकि लोकसभा में दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह‚ वरिष्ठ मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव‚ विजय कुमार चौधरी‚ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी‚ राष्ट्रीय महासचिव संजय झा‚ राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर निषाद‚ पूर्व विधानपार्षद रामवचन राय‚ पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी‚ पूर्व मंत्री रंजू गीता‚ लक्षमेश्वर राय‚ शैलेश कुमार‚ संतोष निराला‚ जयकुमार सिंह‚ कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा‚ कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ‚ प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य‚ अनिल कुमार‚ परमहंस कुमार‚ चंदन कुमार सिंह‚ कामाख्या नारायण सिंह‚ मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप‚ प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार‚ क्षेत्रीय प्रभारी विपिन कुमार यादव‚ अरुण कुशवाहा‚ अशोक कुमार बादल‚ पंचम श्रीवास्तव‚ आसिफ कमाल एवं रामगुलाम राम आदि उपस्थित रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
रामसेवक सिंह बनेंगे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष!

रामसेवक सिंह बनेंगे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष!

एनडीए में जो हालात हैं, उनमें मध्यावधि चुनाव की बात किया जाना कतई गलत नहीं :शिवानंद

एनडीए में जो हालात हैं, उनमें मध्यावधि चुनाव की बात किया जाना कतई गलत नहीं :शिवानंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend