ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खरमास बाद उपेन्द्र कुशवाहा की जदयू में होगी इंट्री

UB India News by UB India News
January 10, 2021
in अन्य विपक्ष, पटना
0
खरमास बाद उपेन्द्र कुशवाहा की जदयू में होगी इंट्री

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्ष के दावे अपनी जगह और एनड़ीए का कुनबा बढाने की मुहिम अपनी जगह। विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की एनड़ीए में एंट्री तय हो गई है। वहीं‚ जदयू के ‘कुशवाहा समीकरण’ की मजबूती के लिए विधान परिषद् की मनोनयन वाली आधी सीटों से संतोष करने वाली भाजपा को इस एंट्री से एक नुकसान हो सकता है।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के हाथों ७ में से ६ विधायक खोने वाले जदयू ने पहले तो भाजपा को बिहार में ५०:५० की हिस्सेदारी के लिए बैकफुट पर आने को मजबूर किया और अब विधान परिषद् की मनोनयन वाली १२ सीटों में से १–१ सीट वह रालोसपा–हम के लिए रिजर्व कराने पर तुली है। मतलब‚ १२ में से २ घटा तो १० सीटें बचीं भाजपा–जदयू के आधे–आधे बंटवारे के लिए। १० में से भाजपा को ५ मिलेगा। दूसरी तरफ‚ जदयू को ५ के अलावा एक तो हम के हिस्से आई सीट का फायदा रहेगा और दूसरा रालोसपा को दी गई सीट भी कुशवाहा के नाम पर जदयू के खाते में ही मानी जाएगी। कहने को जदयू ने भाजपा के सामने प्रस्ताव यह रखा है कि भाजपा अपने खाते की ६ सीटों में से १ जीतन राम मांझी की पार्टी को दे दें क्योंकि उनकी पार्टी जदयू ने अपने खाते की ६ सीटों में से १ सीट रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को देने की तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या में पीछे रह गए जदयू को पिछडी जमात में अपनी राजनीतिक ताकत बढानी है। इसके अलावा बडी बात यह भी है कि कुशवाहा जाति के उसके मंत्रियों की हार के बाद मेवालाल कुशवाहा को शिक्षा मंत्री बनाया भी गया तो पद ग्रहण के साथ ही इस्तीफा लेना पडा गया। इससे पहले विधानसभा चुनाव में जदयू को २०१५ के चुनाव के मुकाबले २०२० में २८ सीटों का नुकसान उठाना पडा था। जदयू इस नुकसान के लिए लोजपा की रणनीति को भी एक प्रमुख कारण मानती है। इसी सिलसिले में जदयू नए सिरे से वोट के लिहाज से मजबूत हो रहे कुशवाहा व मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाना चाहता है। इसके लिए उपेंद्र कुशवाहा एक मजबूत स्तंभ हो सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
कांग्रेस के विधायक को तोड़ कर नीतीश सरकार में शामिल होना चाहते प्रदेश अध्यक्ष :भरत सिंह

कांग्रेस के विधायक को तोड़ कर नीतीश सरकार में शामिल होना चाहते प्रदेश अध्यक्ष :भरत सिंह

जल्द बदलेगा जदयू का तेवर और कलेवर

जल्द बदलेगा जदयू का तेवर और कलेवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend