ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह कम नहीं हुआ कि अब बर्ड़ फ्लू का आतंक

UB India News by UB India News
January 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह कम नहीं हुआ कि अब बर्ड़ फ्लू का आतंक

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह कम नहीं हुआ कि देश में अब बर्ड फ्लू के चलते कई राज्यों में दहशत का माहौल है। आसन्न खतरों को देखते हुए कई राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है‚ और हर जानकारी संबंधित महकमे को पल–पल देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिन राज्यों में हालात ज्यादा ड़रावने हैं‚ उनमें राजस्थान‚ हिमाचल प्रदेश‚ मध्य प्रदेश‚ केरल और पंजाब हैं। इन राज्यों में हजारों की संख्या में पक्षियों की मौत के बाद सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खास बात है कि बर्ड़ फ्लू के चलते हिमाचल में प्रवासी पक्षियों के भी मारे जाने की खबर है। हिमाचल में तो मछली‚ मुर्गे और अंडों की बिक्री को बैन तक कर दिया गया है। चिंता की बात यह भी है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाली इस बीमारी से पक्षी ही नहीं‚ मनुष्य भी प्रभावित हो सकते हैं। बर्ड फ्लू संक्रामक बीमारी है‚ और एच५एन१ वायरस के कारण श्वसन तंत्र पर इसका असर पडÃता है। इसलिए सरकार को जल्द–से–जल्द इसकी रोकथाम के उपाय तलाशने की जरूरत है। हो सके तो इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक दिशा–निर्देश या बुलेटिन जारी किया जाना ज्यादा हितकर होगा। हो सके तो जिन राज्यों में मामले ज्यादा गंभीर हैं‚ वहां अलग से कुछ अस्पतालों को इसके लिए तैयार करने और इस बीमारी से निपटने वाले विशेषज्ञ अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती से स्थिति को काबू में किया जा सकता है। इससे जनता में ड़र भी नहीं फैलेगा। निश्चित तौर पर यह वक्त हम सभी के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है। कोरोना अभी कायदे से खत्म भी नहीं हुआ है कि श्वसन तंत्र पर हमला करने वाली दूसरी बीमारी के पैर पसारने से दुश्वारियां स्वाभाविक रूप से बढती दिख रही हैं। यह भी ध्यान देने योग्य तथ्य है कि कहीं प्रदूषण की वजह से तो परिंदों की जान नहीं जा रही। पहले हुए अध्ययन में इस तरह की रपट प्रकाश में आई थी कि पक्षियों के अचानक काल के गाल में समाने के पीछे प्रदूषण एक अहम वजह थी। इसके अलावा यह भी जांच करने का विषय है कि कहीं प्रवासी पक्षी अपने साथ कोई बीमारी तो नहीं लेकर आए और यहां आने के बाद उन्हें भी परेशानी हुई और उनके संपर्क में आए बाकी पक्षियों को भी जान से हाथ धोना पड़़ा। हालांकि यह भी ध्यान रखना होगा कि इससे पशुपालकों की आजीविका पर असर न पड़ने पाए़।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
कृषि कानूनों का जितना विरोध देश में हुआ है‚ वैसा बहुत कम देखा गया है……..

कृषि कानूनों का जितना विरोध देश में हुआ है‚ वैसा बहुत कम देखा गया है........

वायरस हमारे रास्ते को सही करने का संकेत दे रहा है……

वायरस हमारे रास्ते को सही करने का संकेत दे रहा है......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend