ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोनी सब के ‘तेरा यार हूं मैं’ में राजीव की नई बॉस दलजीत के रूप में सायंतनी घोष लेंगी एंट्री

UB India News by UB India News
January 5, 2021
in टीवी
0
सोनी सब के ‘तेरा यार हूं मैं’ में राजीव की नई बॉस दलजीत के रूप में  सायंतनी घोष लेंगी एंट्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोनी सब के स्लाइस ऑफ़ लाइफ शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में जान्हवी के दुखद निधन के बाद अब एक साल का लीप आने जा रहा है। आगामी एपिसोड्स में हमें दिल तोड़ने वाला सीक्वेंस देखने को मिलेगा क्योंकि एक दुखद घटना में जान्हवी की मौत के बाद बंसल परिवार में दुःख, शोक और सिर्फ खालीपन जाता है।

हालांकि, यह शो इस दुखद समय में एक पिता और पुत्र के बीच के केयरिंग और प्यार भरे रिश्ते को आगे बढ़ा रहा है, इसी के साथ कुछ नए चेहरे भी लेकर आ रहा है। बहु-प्रतिभाशाली और सुन्दर, सायंतनी घोष राजीव की नई बॉस दलजीत बग्गा के रूप में नज़र आएंगी और मोहित डग्गा उनके जीजा शक्ति के रूप में दिखेंगे-और दलजीत के दो बच्चे, बैरी और ट्विंकल की भूमिका में विराज कपूर और एकाग्र द्विवेदी नजर आयेंगे।

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

अपनी पत्नी की मौत के एक साल बाद, टूटे हुए दिल के साथ राजीव(सुदीप साहिर)अपने परिवार में सभी चीज़ों को ठीक करने की कोशिश करता है और वह अपने बच्चोंे और पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान वापस लाने का पूरा प्रयास करता है। काम की बात करें तो, राजीव को अपने नए बॉस, दलजीत बग्गा का स्वागत करने की ज़िम्मेदारी सौप दी जाती है। चीज़े मज़ेदार तब होती हैं जब राजीव के साथ साथ पूरा ऑफिस ये सोचता है दलजीत कोई आदमी है। अपने नए बॉस का स्वागत करने के लिए, राजीव एक शायरी पढ़ता है जो उसने अपने बॉस के लिए लिखी होती है लेकिन राजीव पूरी तरह से अवाक रह जाता है जब वो ये देखता है कि उसकी नई बॉस एक महिला है।

वहीं दूसरी तरफ, दलजीत की ज़िंदगी के एक गहरे राज का खुलासा राजीव के सामने हो जाता है जब वह दलजीत के जीजा शक्ति (मोहित डग्गा) को उसके बच्चों से दूर ले जाने की धमकी देते हुए सुन लेता है अगर वह उससे शादी करने से मना करेगी तो।

दलजीत की एंट्री कैसे राजीव की ज़िंदगी की दिशा बदल देगी?

दलजीत की भूमिका निभाने वाली सायंतनी घोष ने कहा, “मैं सोनी सब के साथ जुड़कर बहुत ही खुश हूं क्योंकि पिछले कुछ समय से मैं सोनी सब के साथ शो करना चाहती थी। तेरा यार हूं मैं जोकि मेरे लिए बिलकुल अलग है और इस शो की शैली यही है। मैं अब तक कई अलग-अलग शैलियों में अपना हाथ आज़मा चुकी हूं लेकिन हल्की-फुल्की कॉमेडी कुछ ऐसी है जिससे लोग मेरे साथ तुरंत नहीं जुड़ सकते। एक कलाकार के तौर पर ये वो अवसर होते हैं जहां पर आप खुद को परिवर्तित कर सकते हैं, दर्शकों को आप अपनी प्रतिभा का एक दूसरा पहलू दिखा सकते हैं। अगर मेरे किरदार के लुक की बात की जाए तो मैं टेलीविज़न पर पहली बार छोटे बालों में नज़र आऊंगी,जिसने मुझे बहुत ज़्यादा उत्साहित किया। 2020 सभी के लिए कठिन समय रहा है और मैं एक ऐसा रोल करना चाहती थी जिसका मैं आनंद ले सकूं और जिसे निभाते हुए मुझे मज़ा आए। मेरा दलजीत बग्गा का किरदार बहुत ही दिलचस्प है। वह आज की वो महिला है जो कई ज़िम्मेदारियां निभाती है। वह एक बॉस है, एक मां हैं और एक कठोर महिला है। लेकिन एक सिंगल मां होने की वजह से उसकी ज़िन्दगी की कुछ अपनी ही चुनौतियां हैं। दलजीत शो में एक नया फ्लेवर लेकर आएगी और उसकी एंट्री के बाद कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। मैं उम्मीद कर रही हूं कि ‘तेरा यार हूं मैं’ के दर्शकों को आगे के एपिसोड्स पसंद आएं और वो दलजीत को अपना बहुत सारा प्यार और सपोर्ट दे।”

अधिक जानकारी के लिए, देखते रहिए ‘तेरा यार हूं मैं’, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

by UB India News
September 9, 2024
0

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है।...

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

by UB India News
July 23, 2024
0

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में...

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

by UB India News
May 27, 2024
0

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और...

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

by UB India News
March 14, 2024
0

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित हमेशा से अपने दिल को जीत लेने वाले अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वे...

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

by UB India News
June 9, 2023
0

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश...

Next Post
अंकित अरोड़ा एण्डटीवी के ‘येशु‘ में शरारती शैतान के रूप में नजर आयेंगे

अंकित अरोड़ा एण्डटीवी के ‘येशु‘ में शरारती शैतान के रूप में नजर आयेंगे

दानिश अख्तर एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में बनेंगे हनुमान

दानिश अख्तर एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में बनेंगे हनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend