ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंकित अरोड़ा एण्डटीवी के ‘येशु‘ में शरारती शैतान के रूप में नजर आयेंगे

UB India News by UB India News
January 5, 2021
in टीवी
0
अंकित अरोड़ा एण्डटीवी के ‘येशु‘ में शरारती शैतान के रूप में नजर आयेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एण्डटीवी की नवीनतम पेशकश ‘येशु‘ हिंदी के सामान्य मनोरंजन चैनल के क्षेत्र में पहली बार एक युवा लड़के की अनकही एवं अनसुनी कहानी है। शो के कलाकार पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें विवान शाह (येशु), सोनाली निकम (मेरी), आर्या धरमचंद (जोसेफ), रुद्र सोनी (हेरोड एंटिपस) और दर्पण श्रीवास्तव (राजा हेरोड) जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। अब सुनने में आया है कि अंकित अरोड़ा, जोकि इंडस्ट्री में एक जाने-पहचाने अभिनेता हैं, शरारती शैतान के किरदार में नजर आयेंगे। शैतान एक बेहद नकारात्मक व्यक्तित्व का किरदार है जोकि लोगों को आसानी से प्रभावित कर लेता है। शैतान एक बलशाली शख्सियत है जिसे हारना पसंद नहीं है, वह एक कठपुतली चलाने वाले की तरह है जोकि चालाक राजा हेरोड को छोटे से येशु के खिलाफ भड़काने और उसकी जिंदगी को खतरे में डालने का काम करता है। अंकित अरोड़ा ने शैतान के बारे में और अधिक बताते हुए कहा, ‘‘मैंने एक नकारात्मक भूमिका निभाई है जोकि लोगों को पाप करने के लिए उकसाता है। वह परेशानी खड़ी करने वाले व्यक्ति की एकदम सटीक परिभाषा है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि अच्छी और सकारात्मक भूमिकाएं करने के बाद मेरा यह रोल कैसे उभर कर आएगा। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक मुझे प्यार करते रहेंगे और अपना प्यार एवं सहयोग देना जारी रखेंगे और येशु का वाकई में आनंद उठायेंगे।‘‘

‘येशु‘ विशेष रूप से एक परोपकारी बच्चे की कहानी है जो सिर्फ अच्छाई करना चाहता है और अपने आस-पास खुशियां फैलाता है। सभी के लिए उसका प्यार और करुणा उन बुरी, शैतानी शक्तियों के लिये बिल्कुल विपरीत हैं, जो उनके जन्म और बचपन के दौरान मौजूद थीं। अपनेे परिवार और समाज पर होने वाले अत्याचारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। दूसरों की मदद करने और उनके दर्द को कम करने की कोशिश अक्सर उन्हें उस राह पर ले जाती थी जहां वह निश्चित रूप से आहत होते थे और न सिर्फ उत्पीड़कों बल्कि एक बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भी उनकी निंदा की जाती थी। लेकिन आखिरकार ये चीजें भी उन्हें उनके रास्ते पर चलने से नहीं रोक पाईं। येशु की कहानी अच्छाई बनाम बुराई के बीच की सिर्फ एक आदर्श कहानी ही नहीं है, बल्कि यह येशु और उनकी समर्थक एवं मार्गदर्शक बनीं उनकी मां के बीच के खूबसूरत रिश्ते को भी दर्शाता है।

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

by UB India News
September 9, 2024
0

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है।...

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

by UB India News
July 23, 2024
0

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में...

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

by UB India News
May 27, 2024
0

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और...

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

by UB India News
March 14, 2024
0

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित हमेशा से अपने दिल को जीत लेने वाले अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वे...

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

by UB India News
June 9, 2023
0

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश...

Next Post
दानिश अख्तर एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में बनेंगे हनुमान

दानिश अख्तर एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में बनेंगे हनुमान

सारिका बहरोलिया ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ की टीम के साथ सेट पर मनाया जन्मदिन

सारिका बहरोलिया ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ की टीम के साथ सेट पर मनाया जन्मदिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend