ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

UB India News by UB India News
August 17, 2026
in BREAK, Breaking News, अध्यात्म, दुर्घटना, लखीसराय
0
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं। चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

श्रद्धालु बोले- करंट की बात सुनकर लोग भागने लगे

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु ने कहा, ‘बहुत भीड़ थी। तभी पोल गिरने और करंट लगने की बात फैली। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे पर गिर गए।’

अशोक धाम हादसे में घायलों की संख्या 23 हो गई है

अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। घायलों की संख्या पहले 12 थी अब बढ़कर 23 हो गई है। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें PMCH रेफर किया गया है।

बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के महासंयोग पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही हजारों भक्तों की कतार लगी हुई थी. लखीसराय के इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम  परिसर में जलाभिषेक की होड़ मची थी और इसी दौरान भीषण भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 7 महिला श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की जान चली गई , जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

करंट फैलने की अफवाह से बिगड़े हालात

बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच अचानक फैली एक अफवाह ने खुशियों के माहौल को चीख-पुकार में बदल दिया. स्थानीय प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार की रात मंदिर जाने वाले रास्ते पर बिजली का एक खंभा तार सहित गिर गया था. सोमवार सुबह जब हजारों शिवभक्त कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ में किसी ने चिल्ला दिया कि गिरे हुए पोल में करंट प्रवाहित हो रहा है. करंट फैलने की इस अफवाह से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए अंधाधुंध इधर-उधर भागने लगे.

बैरिकेडिंग टूटने से एक-दूसरे पर गिरे लोग

लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे लखीसराय रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आकर रुकीं. इनसे उतरे हजारों श्रद्धालु अचानक मंदिर मार्ग पर पहुंच गए, जिससे भीड़ का दबाव बहुत बढ़ गया. इसी बीच करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी के कारण खेतों की तरफ लगाई गई बांस-बल्ले की सुरक्षा बैरिकेडिंग अचानक टूट गई. इसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए और दम घुटने व दबने से 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

अस्पताल में मची चीख-पुकार और राहत कार्य

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई श्रद्धालुओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया जा रहा है. अस्पताल परिसर में परिजनों और घायलों के रोने-बिलखने से माहौल काफी गमगीन है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोक धाम में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा, “लखीसराय स्थित अशोक धाम में हुई घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. इस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मेरा हृदय अत्यंत क्षुब्ध है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें.”

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुःखद है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान

बता दें कि सीएम ने घायलों के उचित और शीघ्र उपचार के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. वहीं, बिहार सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. वहीं, घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दुख जताया

डिप्टी सीएम विजय चौधरी विधानसभा पहुंचे. उन्होंने लखीसराय में हुई भगदड़ की दुर्घटना पर कहा कि- लखीसराय की घटना दुखद है. इसकी जांच कराई जा रही है. किन कारणों से घटना हुई इसकी जांच होगी. इसके साथ ही सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने भी घटना पर दुख जताया है.

विजय सिन्हा बोले- दुखद घटना, मौके पर जा रहा हूं

लखीसराय के स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने अशोक धाम में हुई भगदड़ पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. मैं मौके पर जा रहा हूं और वहां जाकर स्थिति देखूंगा.” भगदड़ के बाद लोगों में गुस्सा है. आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल के पास मुख्य सड़क जाम कर दी. लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है. वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

अशोक धाम में भगदड़ के बाद बवाल

अशोक धाम में भगदड़ के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया है. आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल के पास मुख्य सड़क जाम कर दी. लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है. वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

डीएम बोले- केबल वायर गिरा था, बिजली का तार गिरने की अफवाह फैली

लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा, ‘भक्तों की लाइन मंदिर से अशोक धाम स्टेशन तक पहुंच गई थी। वहां दो ट्रेनें आकर रुकीं। अचानक वहां एक बिजली का खंभा गिर गया। ये पोल पुरुषों की लाइन की तरफ था।

इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। अफवाह के चलते पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।

पुलिस-प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां मौजूद था, लेकिन हादसा अचानक 2 मिनट के अंदर हो गया। अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद हैं। हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं हैं।’

लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।

बिहार के मंदिर में 5 महीने में दूसरी बड़ी भगदड़

करीब 5 महीने पहले भी बिहार के एक मंदिर में भगदड़ मची थी। 31 मार्च को नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में चैत्र के आखिरी मंगलवार पर 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटे थे। दर्शन की जल्दी में धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 8 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का कर सकते ऐलान………………….

by UB India News
August 17, 2026
0

दिल्ली से इस वक्त बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक,...

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत......

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend