ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

UB India News by UB India News
August 16, 2026
in पटना, बिहार
0
प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है कि वो अनर्गल बयानबाजी बंद करें, वरना उनकी भी कुंडली खोलते देर नहीं लगेगी।

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो बहुत दिनों से गिरिराज सिंह की बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो मीडिया के माध्यम से उनको बता दे रहे हैं कि अनाप-शनाप बकवास करना बंद कर दें, नहीं तो जैसे दूसरे भाजपा के नेताओं की जन्मकुंडली खोली गई वैसे उनके बारे में भी बोला जाएगा, फिर वो कहीं का मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

गिरिराज सिंह की राजनीति को आम लोग समझ रहे

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेगूसराय में कुशवाहा समाज के लोगों का वोट लेने के चक्कर में गिरिराज सिंह आजकल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने का कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है। वो अनाप-शनाप अनर्गल प्रलाप तो हमेशा से करते रहे हैं, लेकिन लोग उनको इग्नोर करते हैं। पर वो जरूरत से ज्यादा बोलेंगे तो उनकी पूरी जन्मकुंडली के बारे में जनता के सामने बातें रखी जाएगी। वो ये बातें किस लिए बोल रहे हैं और क्या बोल रहे हैं। लोगों को सब को पता है।

गिरिराज सिंह कई गंभीर मुद्दे पर चुप रहे- प्रशांत

विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि वो झटका मीट और हिंदू-मुसलमान पर टीका-टिप्पणी की बातें करते हैं, वही सब करें तो अच्छा है। लेकिन किसी गंभीर मसले पर गिरिराज सिंह का बोलना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की लड़की को होटल से जबरदस्ती खींच लिया गया, तो गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या हुई। आज तक गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। लेकिन आज सोच रहे हैं कि सम्राट चौधरी के पक्ष में कोई नहीं खड़ा है तो उनके पक्ष में बोलकर कुशवाहा वोट वो बेगूसराय में एकजुट कर लेंगे, तो यह संभव नहीं है। जनता का दिख रहा है कि जातियों और धर्म की राजनीति करने वाले टेक्सटाइल मिनिस्टर ने बिहार में एक रुपया का भी कोई फैक्ट्री नहीं लगवाने का काम किया। वे सिर्फ हिंदू-मुसलमान, झटका-हलाल मीट और कुशवाहा-ब्राह्मण-भूमिहार की बातें करते हैं।

प्रशांत किशोर कोई एस्ट्रोलॉजर तो नहीं- गिरिराज सिंह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर के इस बयान पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि प्रशांत किशोर कोई एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषाचार्य) नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

अब दिमागी नक्सल से खतरा……..

by UB India News
August 16, 2026
0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए हिंसा और अराजकता फैलाने वाली...

Next Post
सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend