ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

UB India News by UB India News
August 10, 2026
in पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाती है। आज भी 10 तारीख है। मतलब, खाते में पैसे आएंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) कार्यक्रम के जरिए पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 94 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 1,100 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह नियमित कर दिया है।

94 लाख से अधिक लाभार्थियों को फायदा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डीबीटी माध्यम से कुल 1,100 करोड़ रुपए की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराएंगे। इस पहल से राज्य के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल मिल रहा है। जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक है और सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें आज ही पेंशन की राशि प्राप्त हो जाएगी।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

पहले मासिक पेंशन राशि थी 400 रुपए

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बड़ा इजाफा किया था। पहले जहां लाभार्थियों को प्रतिमाह 400 रुपए मिलते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया।

इनको मिलता है 1100 रुपए का लाभ

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
    बिहार निःशक्तता पेंशन योजना
    लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना
    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना

पेंशन का स्टेटस चेक करने के आसान तरीके

  • अपने बैंक खाते से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए आधिकारिक एसएमएस को देख सकते हैं।
    नजदीकी बैंक शाखा, एटीएम या ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पर जाकर बैलेंस की जांच करें।
    समाज कल्याण विभाग, बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी डीबीटी स्थिति ऑनलाइन चेक करें।

नए आवेदनों और आधार लिंकिंग की अपील

पारदर्शिता और टाइमिंग सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को पेंशन जारी करने का नियम लागू किया है। इसके साथ ही सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिकों से तुरंत आवेदन करने की अपील की है जो योजना से छूटे हुए हैं। जिन लोगों की पेंशन आधार लिंक न होने से रुकी है, उन्हें शीघ्र आधार सीडिंग कराने को कहा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं..................

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend