ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

UB India News by UB India News
July 22, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में तेज बारिश हो रही है। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

25 जुलाई के बाद पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद और आसपास के जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। नेपाल में हो रही बारिश से कोसी और गंडक नदी उफान पर है।

RELATED POSTS

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं.
  • पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय में आज बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. इससे उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.
  • नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार में दिखने लगा है. कोसी और गंडक नदियां उफान पर हैं. इसके चलते निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है.
  • मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक पूरे राज्य में एक साथ भारी बारिश की संभावना कम है. हालांकि, 25 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा. तब पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर और जहानाबाद में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
  • इन दिनों बिहार में एक ही दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. इसकी मुख्य वजह मानसूनी हवाओं का कमजोर और मजबूत होना है. जब हवा में नमी बढ़ती है, तो बादल बनते हैं और बारिश हो जाती है. बारिश रुकते ही धूप निकलने पर हवा की नमी उमस बढ़ा देती है.

आगे कैसा रहेगा मौसम…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

जबकि अधिकांश इलाकों में बादलों की आवाजाही और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। सप्ताह के दूसरे हिस्से में मानसूनी गतिविधियां फिर से कुछ सक्रिय हो सकती हैं, जिससे राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जुलाई के दौरान बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पटना में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शहर के कुछ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

बार-बार क्यों बदल रहा है मौसम

बिहार में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी अचानक बारिश हो जाती, तो कुछ घंटों बाद तेज धूप और उमस शुरू हो जाती है। इसकी मुख्य वजह मानसूनी गतिविधियों का कमजोर और मजबूत होना है।

कभी नमी वाली हवाओं का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे बादल बनते हैं और हल्की बारिश होती है। इसके बाद जब बारिश रुकती है और धूप निकलती है तो हवा में मौजूद नमी के कारण उमस बढ़ जाती है।

यही वजह है कि लोगों को एक ही दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

by UB India News
July 22, 2026
0

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्हें असंसदीय...

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

by UB India News
July 22, 2026
0

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

Next Post
प्रशांत किशोर बांकीपुर के बजाए कुम्हरार में क्यों कर रहे प्रचार…………

प्रशांत किशोर बांकीपुर के बजाए कुम्हरार में क्यों कर रहे प्रचार............

विपक्षी नेताओं की दिल्ली में गोलबंदी, तेजस्वी नदारद………..

विपक्षी नेताओं की दिल्ली में गोलबंदी, तेजस्वी नदारद...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend