ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

UB India News by UB India News
July 19, 2026
in पटना, भाजपा
0
जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई नेताओं और सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए। जन सुराज नेता अविनाश प्रताप रूड़ी, जिला पार्षद रूबी गुप्ता, रूबी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली।

बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी जनता जन सुराज को नकारने जा रही है और बांकीपुर में उसके प्रत्याशी की जमानत जब्त होना तय है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे और उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

विकास कार्य देखकर दूसरे दल के नेता प्रभावित हो रहे

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जन सुराज के अधिकांश नेता अब भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का भरोसा भाजपा-एनडीए के पक्ष में लगातार मजबूत हो रहा है।

भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनहित की नीतियों के कारण पार्टी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और हर वर्ग के लोग भाजपा के साथ खड़े हो रहे हैं।

‘भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का संगठन’

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा के प्रति समाज के हर वर्ग का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है।

पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति, सेवा भाव और विकास की राजनीति से प्रेरित होकर लोग स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और बांकीपुर उपचुनाव सहित आगामी चुनावों में भाजपा को और बड़ी सफलता मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज के लिए ही नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य...

Next Post
बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP................

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !..........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend