ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आस्था से खिलवाड़, जिम्मेदार कौन?

UB India News by UB India News
June 27, 2026
in TAZA KHABR
0
आस्था से खिलवाड़, जिम्मेदार कौन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को दुखद और शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि ये पूरे देश भर के उन लोगों की आस्था के खिलवाड़ है जिन्होंने चंदा दिया था. अब वही चंदा चोरी हो गया. उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अगर आपने राम मंदिर के फंड फंड इकट्ठा किया है, तो उसे सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है. तो इसका जवाबदेही भी तय

केरल के वायनाड कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बात करते हुए, प्रियंका ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार इस कथित घटना की गहन जांच करे. उन्होंने कहा कि सरकार को जांच करनी चाहिए कि क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ. प्रियंका ने कहा कि देशव्यापी चंदा अभियान के तहत कई लोगों ने मंदिर के लिए योगदान दिया था. और जो लोग चंदा इकट्ठा कर रहे थे, उन्हें भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. बकाएदा उनसे जवाब मांगा जाना चाहिए कि आखिर चंदा चोरी कैसे हो गया.

RELATED POSTS

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

राम मंदिर फंड के लिए चलाया गया था अभियान

उन्होंने कहा, “अगर लोगों ने दिया है, महिलाओं ने अपनी बचत और घरों से दिया है, गरीबों ने दिया है. तो यह सिर्फ बड़ी कंपनियों का दिया हुआ फंड नहीं है. यह आम नागरिकों से इकट्ठा किया गया फंड है. इसे इकट्ठा करने के लिए एक अभियान चलाया गया था.” उन्होंने आगे कहा, “इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अगर आपने इसे इकट्ठा किया है, तो इसे सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है.” प्रियंका अपने वायनाड लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं और अपनी यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगी.

राम मंदिर चंदा चोरी केस में अब तक क्या हुआ?

बता दें कि राम मंदिर में मिले चंदे के कथित गबन का विवाद 7 जून को सामने आया था. उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर 13 जून को एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने सरकार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. SIT की सिफारिशों के आधार पर 25 जून की रात को FIR दर्ज की गई और अयोध्या पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. मंदिर को मिले दान में कथित हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार सभी आठ लोगों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि SIT ने इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य सरकार को सौंपी गई अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में “मजबूत और सख्त” सिफारिशें की थीं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को लेकर “बहुत गंभीर” हैं और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

by UB India News
August 14, 2026
0

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे। ईरानी सूत्रों ने...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग...

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के...

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 13, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

Next Post
कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….

कोचिंग विवाद : सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा......................

बिहार के 3 जिलों में मौसम का रेड अलर्ट, आंधी-बारिश का खतरा

देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार,बिहार के 8 जिलों में बारिश के असार ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend