ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू की महाबैठक में नीतीश कुमार अध्यक्ष घोषित, पार्टी ऑफिस के बाहर पूर्व सीएम पर फूलों की बारिश

UB India News by UB India News
June 22, 2026
in जदयू, पटना
0
जदयू की महाबैठक में नीतीश कुमार अध्यक्ष घोषित, पार्टी ऑफिस के बाहर पूर्व सीएम पर फूलों की बारिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार एक बार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए है। रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगी है। वहीं, उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। यह निर्णय राज्य परिषद की बैठक में लिया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। यहां नीतीश कुमार पर फूलों की बारिश की गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए। साथ ही नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास के लिए निकल गए।

वहीं डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि बैठक में नीतिश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुहर लगी है। इसके अलावा निशांत कुमार ने इस बैठक में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। आगे भविष्य में JDU बेहतर करने जा रही हैं।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में जेडीयू के तमाम शीर्ष नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में निशांत कुमार को आधिकारिक रूप से जेडीयू और बिहार का भविष्य घोषित कर दिया गया. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी समेत पार्टी के सभी दिग्गजों ने एक सुर में स्वीकार किया कि आने वाले समय में निशांत कुमार की भूमिका दल के भीतर और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होने जा रही है. इस मौके पर उमेश कुशवाहा को लगातार तीसरी बार बिहार जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी गई, लेकिन पूरी बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नीतीश कुमार के पुत्र और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बढ़ता राजनीतिक कद रहा.

ललन सिंह और संजय झा का ऐलान, निशांत के हाथों में होगी जेडीयू की कमान

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भावुक और रणनीतिक बयान दिया. उन्होंने कहा, “हम लोगों ने नीतीश जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लंबे समय तक काम किया है. नीतीश जी ने बिहार को न सिर्फ अराजकता से संभाला, बल्कि उसे विकास की राह पर आगे बढ़ाया. अब आने वाले समय में जेडीयू निशांत कुमार के नेतृत्व में और भी आगे बढ़ेगी.” इसी सुर में सुर मिलाते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार के साथ पूरी जेडीयू चट्टानी मजबूती से खड़ी है. संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार ही जेडीयू और बिहार का असली भविष्य हैं, जो नीतीश कुमार के अधूरे विकास कार्यों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएंगे.

निशांत कुमार ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पिता के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं द्वारा भविष्य के नेता के रूप में पेश किए जाने के बाद निशांत कुमार ने मंच पर ही वरिष्ठ नेता ललन सिंह के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. अपनी बात रखते हुए निशांत कुमार ने बेहद सादगी और सपाट लहजे में कहा, “पार्टी और सरकार की ओर से मुझे वर्तमान में जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहा हूं. मैं अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहा हूं. मेरे पूज्य पिता जी ने बिहार के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उनके उन कार्यों को मैं आगे बढ़ाऊंगा. जेडीयू को शिखर पर ले जाने के लिए हम सभी को मिलकर एकजुट होकर कार्य करना होगा.”
राज्य परिषद की बैठक में उमेश कुशवाहा को फिर मिली जिम्मेदारी
राज्य परिषद की बैठक में उमेश कुशवाहा को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सहमति बनी। पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है और आगे भी वे कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का काम करेंगे।

निशांत कुमार को लेकर दिए गए बड़े संकेत
बैठक में पहली बार निशांत कुमार की सक्रिय मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी। कई नेताओं ने उन्हें पार्टी का भविष्य बताया। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को मंजूरी दी गई और दूसरे सत्र में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक अनुमोदन किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि निशांत कुमार अब सक्रिय हो चुके हैं और वे पार्टी का भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में आने वाले समय में जदयू और मजबूत होगी।

बिहार यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नीतीश कुमार जल्द ही बिहार यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर सरकार और संगठन के कामकाज की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। वे कार्यकर्ताओं और आम जनता से संवाद करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बड़ी बैठक
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह जदयू की पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक थी। प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि बैठक के शुरुआती सत्र में नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औपचारिक मुहर लगाई गई।

संजय झा बोले- चुनाव के बाद सबसे बड़ी बैठक
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पूरा होने के बाद यह पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय बैठक है। उन्होंने कहा कि बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ पहुंचे और नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। संजय झा ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद यह सबसे बड़ी बैठक है। विधानसभा चुनाव में जदयू का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने बताया कि जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 85 सीटों पर जीत दर्ज की थी। प्रतिशत के हिसाब से यह पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

अनंत सिंह भी पहुंचे बैठक में
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह भी अपनी डिफेंडर कार से बैठक में शामिल होने पहुंचे। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि बैठक में जाएंगे, तब बताएंगे कि क्या हुआ। इसके बाद वे बिना ज्यादा बातचीत किए कार्यालय के अंदर चले गए।

उमेश कुशवाहा ने बताया ऐतिहासिक बैठक
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की यह बैठक ऐतिहासिक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देशभर से आए पार्टी प्रतिनिधियों का बिहार की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा देश की राजनीति और सामाजिक परिवर्तन का केंद्र रहा है। चाहे चंपारण सत्याग्रह हो या लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चला सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन, बिहार ने हर दौर में देश को नई दिशा दी है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि ऐसे गौरवशाली प्रदेश की राजधानी पटना में राष्ट्रीय और राज्य परिषद की बैठक का आयोजन पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है।

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, जिसे आज राष्ट्रीय परिषद ने मंजूरी दे दी है। मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि आगे अध्यक्ष के रूप में उमेश जदयू समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और श्रमिकों की पार्टी है। पार्टी को और मजबूत बनाने तथा पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है।

UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग..............

नीट की परीक्षा कल , पटना शहरी इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव …………………

देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ री-एग्जाम, 551 शहरों में हुई परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend