ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी आवास खाली करने की समय सीमा खत्म…….

UB India News by UB India News
June 15, 2026
in पटना, राजद
0
राबड़ी देवी के केस ट्रांसफर याचिका का CBI ने किया कड़ा विरोध,………………..

RELATED POSTS

बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज ……

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करने की समय सीमा पूरी हो गई है. भवन निर्माण विभाग के निर्देश के अनुसार, सोमवार (15 जून) को इसका अंतिम दिन है. लेकिन, ऐसा लगता है कि आज भी राबड़ी देवी अपना बंगला खाली नहीं करेंगी. इस बीच राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ है. इस बीच मिली जानकारी के अनुसार, मलमास के कारण संभवत: आज राबड़ी देवी अपना आवास खाली नहीं करेंगीं. सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि मलमास समाप्त होने के बाद शुभ दिन देखकर वह अपना बंगला खाली कर सकती हैं और दूसरे आवास परिसर में उनका परिवार शिफ्ट हो सकता है.

शुभ दिन में शिफ्ट होंगी राबड़ी देवी

बता दें कि बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देव देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित एक सरकारी आवास आवंटित किया गया है. लेकिन अब तक वह बंगला नहीं छोड़ने की बात कहती रहीं हैं. मगर बीते दिनों देखा गया कि राबड़ी देवी स्वयं अपने कौटिल्य नगर के आवास पर पहुंचीं थीं और वहां चल रहे नवीनीकरण कार्य का जायजा लिया था. ऐसे में बताया गया कि संभवत: राबड़ी देवी सरकारी बंगले में ना जाकर अपने निजी आवास में शिफ्ट हो सकती हैं.

बंगला खाली करने पर जदयू की चेतावनी

वहीं, अब जब बंगला खाली करने का अंतिम दिन आ गया, और उन्होंने खाली नहीं किया है तो जदयू की ओर से निशाना साधा गया है. जनता दल युनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कानून आम और खास सबके लिए बराबर है. सरकार ने राबड़ी देवी को आवास का विकल्प पहले ही दे दिया है.

कानून अपना काम करेगा- जदयू

नीरज कुमार ने कहा कि उनके (राबड़ी देवी और लालू यादव) पास पैसे की भी कोई कमी नहीं है, जहां जाएंगे वहीं बस जाएंगे. अगर सरकारी आवास नहीं खाली किया जाएगा तो फिर कानून अपने रास्ते चल पड़ेगी. नीरज कुमार ने कहा कि जनता ने राजनीतिक रूप से उनका पैकेजिंग पहले ही कर दिया है, फिर भी वह बंगला नहीं खाली कर रही हैं, ऐसे में कानून के अनुसार कार्रवाई जरूर होगी.

आगे क्या? प्रशासन के रुख पर टिकी नजरें

बता दें कि भवन निर्माण विभाग के नोटिस की मियाद आज खत्म हो रही है और सूत्रों के मुताबिक राबड़ी देवी ने मलमास के बाद ही शिफ्ट होने का मन बनाया है. ऐसे में अब पूरी गेंद सम्राट सरकार और जिला प्रशासन के पाले में है. प्रश्न यह कि क्या प्रशासन मलमास खत्म होने तक का इंतजार करेगा या फिर आज ही कोई बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिलेगी? इस पर पूरे बिहार की सियासी नजरें टिकी हुई हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज ……

by UB India News
August 10, 2026
0

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की युवा इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जीतन राम मांझी ने कहा कि नशाबंदी का...

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

by UB India News
August 10, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद अब छात्र और परीक्षा व्यवस्था का मुद्दा बिहार की...

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

by UB India News
August 10, 2026
0

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज...

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 10, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

Next Post
मद्य निषेध मंत्री के खुलासे से हड़कंप…………

मद्य निषेध मंत्री के खुलासे से हड़कंप............

रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेज प्रताप के बाद तेजस्वी यादव की एंट्री,………….

रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेज प्रताप के बाद तेजस्वी यादव की एंट्री,.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend