ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

UB India News by UB India News
June 15, 2026
in पटना, बिहार, भागलपुर
0
पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हो। गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर कब्जा करेंगे क्या…।

दरअसल, पूरा मामला रविवार का है। अवैध कब्जे को लेकर एक शख्स ने थाने में आवेदन दिया था। जिसमें पीड़ित ने कहा है कि 6 फीट के सार्वजनिक रास्ते पर गोपाल मंडल और उनके समर्थक जबरन कब्जा कर रहे हैं। वे लोग हथियार लेकर आए थे।

RELATED POSTS

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए

रविवार को बरारी थाना के पुरानी ड्योढ़ी मोहल्ले के टिंकू कुमार और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सार्वजनिक रास्ते पर दीवर खड़ी की जा रही है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी लोग हथियार के बल पर रास्ते के बीच दीवर खड़ी कर रहे हैं।

बाती बढ़ी तो मोहल्ले के लोगों ने डायल 112 को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पूर्व विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।

पुलिस ने रास्ते के विवाद को लेकर गोपाल मंडल से पूछा तो वो एक दरोगा से उलझ गए। उन्होंने दरोगा कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हैं । गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ जिस पर दारोगा ने भी पलटवार‎ किया। उनके भी तेवर कड़े थे। कहा कि ‎आप पूर्व विधायक हैं तो क्या जबरदस्ती‎ करेंगे। खैर उस वक्त पुलिस ने दीवार बनाने से मना कर दिया और काम रुकवा दिया।

पुलिस को जो आवेदन दिया गया उसमें लिखा गया कि रविवार दोपहर 12 बजे गोपाल मंडल शंकर यादव, मनीष कुमार, राहुल कुमार और पीयूष कुमार के साथ हथियार लेकर आए थे। सार्वजनिक रास्ते को शंकर यादव और उसके बेटे ने मिलकर घेरा था।

हमलोगों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। टिंकू कुमार ने कहा है कि यह रास्ता वर्षों से कॉलोनीवासियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है। यदि इसे बंद कर दिया जाता है तो दर्जनों परिवारों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस ने काम रुकवा दिया है।

कोर्ट ने भी रास्ते को सार्वजनिक माना था

कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह विवाद नया नहीं है। आवेदन के अनुसार, कुछ साल पहले भी इसी रास्ते को घेरने की कोशिश हुई थी। उस समय मामला प्रशासनिक और न्यायिक स्तर तक पहुंचा था। दावा है कि अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) की ओर से पारित आदेश के आधार पर रास्ते को सार्वजनिक उपयोग के लिए खुलवाया गया था।

बाद में इस आदेश को जिला न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन न्यायालय ने भी अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश को बरकरार रखते हुए रास्ते को सार्वजनिक मार्ग माना था।

अब जानिए कौन हैं गोपाल मंडल

गोपाल मंडल जदयू के पूर्व विधायक हैं। वो भागलपुर के गोपालपुर से 4 बार विधायक रह चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने इन्हें टिकट नहीं दिया। गोपाल मंडल अपने बयानों से लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

by UB India News
August 10, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद अब छात्र और परीक्षा व्यवस्था का मुद्दा बिहार की...

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

by UB India News
August 10, 2026
0

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज...

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 10, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 10, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

Next Post
उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे को मंत्री बनाए रखने के लिए क्या कर सकते हैं?

उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे को मंत्री बनाए रखने के लिए क्या कर सकते हैं?

पाटलिपुत्र जंक्शन पर पुलिस पर हमला, रेलवे ट्रैक पर बवाल प्लांड था !

पाटलिपुत्र जंक्शन पर पुलिस पर हमला, रेलवे ट्रैक पर बवाल प्लांड था !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend