ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुपर-30 वाले आनंद ने मैथ की पहली क्लास ने मचाया धमाल…………

UB India News by UB India News
June 17, 2026
in TAZA KHABR, पटना, शिक्षा
0
सुपर-30 वाले आनंद ने मैथ की पहली क्लास ने मचाया धमाल…………

RELATED POSTS

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
सुपर 30 के जरिए देश-दुनिया में मशहूर हुए गणितज्ञ आनंद कुमार ने छात्रों को एक बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने ‘सुपर इन्फिनिटी’ नाम से एक नया डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसका मकसद पूरी दुनिया के स्टूडेंट्स के लिए गणित (मैथ्स) की पढ़ाई को एकदम आसान और मजेदार बनाना है. उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल पर पहली क्लास ली, जिसे बच्चों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
पहली ही क्लास हिट, चंद घंटों में आए बंपर व्यूज
आनंद सर ने जैसे ही अपना पहला वीडियो अपलोड किया. वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इस पर हजारों-लाखों व्यूज आ गए. खास बात यह है कि यह वीडियो पूरे 2 घंटे 17 मिनट का है. इस पहली क्लास में आनंद सर ने बेसिक गणित पढ़ाया है. इसे उन्होंने हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में, यानी मजेदार कहानियों और किस्सों के जरिए समझाया है ताकि कमजोर से कमजोर छात्र को भी बात आसानी से समझ आ जाए.
सबके लिए बिल्कुल फ्री होगी पढ़ाई
आनंद सर ने साफ कर दिया है कि इस प्लेटफॉर्म पर स्कूली बच्चों से लेकर कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों तक, हर किसी के लिए मैथ का कोर्स मिलेगा. यहां टेस्ट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि ये सारी क्लासेस हर किसी के लिए बिल्कुल मुफ्त होंगी. छात्र इन क्लासेस को ‘सुपर इन्फिनिटी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल superinfinityofficial और उनकी वेबसाइट superinfinity.com पर जाकर देख सकते हैं.
एनिमेशन, कहानी और संगीत से सीखेंगे मैथ
इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत करते हुए आनंद कुमार ने कहा कि यह कोई आम ऑनलाइन क्लास नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है. उनका लक्ष्य पारंपरिक पढ़ाई के तरीके को पूरी तरह बदलना है. इस प्लेटफॉर्म पर मैथ के मुश्किल फॉर्मूलों को समझाने के लिए एनिमेशन, सस्पेंस वाली कहानियों और संगीत का सहारा लिया जाएगा. इससे बच्चों का डर खत्म होगा और वे खेल-खेल में गणित सीख जाएंगे.
फिल्में बनाकर बच्चों को करेंगे मोटिवेट
पढ़ाई के साथ-साथ यह प्लेटफॉर्म बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगा. आनंद सर ने एलान किया है कि ‘सुपर इन्फिनिटी’ आगे चलकर कुछ ऐसी इंस्पिरेशनल फिल्में भी बनाएगा, जो युवाओं का हौसला बढ़ाएंगी. ये फिल्में छात्रों को लाइफ और पढ़ाई के प्रेशर से लड़ना सिखाएंगी.
आपको बता दें कि आनंद कुमार अपने संस्थान ‘सुपर 30’ के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. जहां वे गरीब बच्चों को मुफ्त में IIT की तैयारी करवाते हैं. उनके जीवन पर बॉलीवुड में एक सुपरहिट फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें ऋतिक रोशन ने आनंद सर का किरदार निभाया था. अब उनका यह नया कदम शिक्षा की दुनिया में एक और बड़ी क्रांति लाने की तैयारी में है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

by UB India News
August 10, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद अब छात्र और परीक्षा व्यवस्था का मुद्दा बिहार की...

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

by UB India News
August 10, 2026
0

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज...

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

by UB India News
August 10, 2026
0

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस...

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 10, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

Next Post
टेंडर घोटाला मामले में  IAS संजीव हंस ने उठाए गंभीर सवाल …………

टेंडर घोटाला मामले में IAS संजीव हंस ने उठाए गंभीर सवाल ............

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend