ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल के विदेश मंत्री ने दिल्ली में बैठकर भारत की जमीन पर किया अपना दावा ………..

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नेपाल के विदेश मंत्री ने दिल्ली में बैठकर भारत की जमीन पर किया अपना दावा ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। हालांकि, इन मुलाकातों के बीच खनाल ने ऐसी बात कह दी, जो भारत की विदेश नीति के लिहाज से ठीक नहीं है। जब उनसे कैलाश मानसरोवर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने भारत की जमीन (कालापानी और लिपुलेख) को नेपाल का बता दिया।

कालापानी-लिपुलेख को अपना बताया

शिशिर खनाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा कई अलग-अलग बॉर्डर पॉइंट्स से होती है। बहुत से लोग नेपाल के रास्ते यात्रा करते हैं। हमारी चिंता कालापानी और लिपुलेख इलाके से जुड़ी भारत और चीन के बीच समझौते को लेकर है। हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि यह जमीन हमारी है और नेपाल की सहमति के बिना दोनों देश अकेले ये समझौते नहीं कर सकते। हमने दोनों देशों को डिप्लोमैटिक नोट समेत अपनी बातचीत के जरिए यह बात बहुत साफ तौर पर बता दिया है।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

कोई भी सीमा जटिल नहीं होती

नेपाल के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि जब हम खुले दिल, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ बैठते हैं, तो कोई भी समस्या बहुत बड़ी नहीं होती और कोई भी सीमा बहुत जटिल नहीं होती। आइए, हम ऐसी साझेदारी बनाएं जो अतीत की चिंताओं से बंधी न हो, बल्कि हमारे साझा भविष्य की बड़ी उम्मीदों और बेहतर संभावनाओं से प्रेरित हो।

कॉकरोच आंदोलन पर क्या बोले

शिशिर खनाल ने नेपाल के GenZ आंदोलन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सितंबर में एक आंदोलन हुआ। उस राजनीतिक बदलाव की वजह से ही हम सत्ता में आए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत में जो हो रहा है, उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मैं नेपाल और नेपाल-भारत संबंधों के बारे में बात करना ज्यादा पसंद करूंगा।

टेबल पर बैठकर बात करेंगे- खनाल

अग्निवीर योजना पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि भर्ती त्रिपक्षीय समझौते के जरिए की जाती थी। हालिया बातचीत में हम उन चर्चाओं में नहीं गए हैं, जब भारत सरकार को लगता है कि यह जरूरी है, तो किसी भी अन्य मुद्दे की तरह, हम टेबल पर बैठकर इस मुद्दे को भी उठाने में खुश हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
गजवा-ए-हिंद पर NIA की लगाम………..

गजवा-ए-हिंद पर NIA की लगाम...........

हर साल जून के पहले सप्ताह में अमृतसर की हवा में क्यों आता है बदलाव ……………………

हर साल जून के पहले सप्ताह में अमृतसर की हवा में क्यों आता है बदलाव ........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend