ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गजवा-ए-हिंद पर NIA की लगाम………..

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in कानून, खास खबर
0
गजवा-ए-हिंद पर NIA की लगाम………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समय समय पर यह आरोप लगते रहे हैं कि देश में मुस्लिमों का एक वर्ग देश को अपना नहीं मानता। ऐसे लोग देश को दीमक की तरह खोखला करने में लगे हैं। तथाकथित रुप से ऐसे लोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और वर्ष 2047 तक शरीयत आधारित व्यवस्था स्थापित करने की कथित योजना बनाने में जुटे हैं। यह मैं नहीं कह रहा .. देश की सबसे तेज और स्मार्ट जांच एजेंसियों में से एक NIA का कहना है। एनआईए ने यह भी दावा किया कि इस मुहिम के तहत ऐसे ढांचे विकसित किए जा रहे थे जो सशस्त्र संघर्ष की दिशा में काम कर सकते थे। इन तथ्यों को ध्यान मे रखते हुए एनआईए की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला लेते हुए इस मुहिम से जुड़े मुस्लिम नेताओं और मुस्लिमों के नामी संगठन PFI पर आरोप तय करने का आदेश दिया है।

क्या थी भारत को तहस-नहस करने की साजिश
इस खतरनाक साजिश के सुराग हाथ लगे थे साल 2022 में। इस साल एक खुफिया इनपुट के आधार पर जब देश की नामी जांच एजेंसी एनआईए ने देशविरोधी गतिविधियों में जुटे लोगों और संस्थानों के ठिकानाों पर देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की थी।
इस रेड में PFI के इन 20 शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। जांच एजेंसियों के हाथ जो सबूत लगे थे, वो साफ इशारा कर रहे थे, इनके कुत्सित इरादों की। मकसद था 2047 तक भारत के लोकतंत्र को खत्म कर शरीयत के कानून की स्थापना। जिसके लिए हिंसा फैलाने, सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने के लिए एक सुनियोजित नेटवर्क तैयार किया गया था।
इसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। तत्काल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम UAPA के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया।
Grave Suspicion यानी गंभीर संदेह का मानक दोष सिद्ध करने के मानक से काफी कम होता है। दोष सिद्ध करने के लिए अभियोजन को संदेह से परे अपराध साबित करने की जरूरत होती है, जबकि आरोप तय करने की खातिर केवल मुकदमे का योग्य आधार होना ही काफी होता है।

RELATED POSTS

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

अदालत ने किन आरोपों को गंभीर माना?
एनआईए का आरोप है कि संगठन और उसके कुछ शीर्ष पदाधिकारियों ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और वर्ष 2047 तक शरीयत आधारित व्यवस्था स्थापित करने की कथित योजना बनाई थी।
जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि संगठन के भीतर ऐसे ढांचे विकसित किए जा रहे थे जो सशस्त्र संघर्ष की दिशा में काम कर सकते थे।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि उपलब्ध सामग्री प्रथम दृष्टया एक साझा साजिश की ओर संकेत करती है।
न्यायालय ने यह भी माना कि संगठन स्वयं भी अभियोजन का सामना कर सकता है क्योंकि एक विधिक इकाई के रूप में उसके खिलाफ आरोप तय किए जा सकते हैं।
अदालत ने मामले को 10 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया है, जहां औपचारिक रूप से आरोप पढ़े जाएंगे। इसके बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस मामले में अदालत के जरिए Grave Suspicion यानी गंभीर संदेह की बात सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विशेष अदालत ने यह माना है कि जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत सामग्री से यह गंभीर संदेह उत्पन्न होता है कि आरोपी एक कथित साजिश का हिस्सा थे।

अब इस केस में आगे क्या होगा?
दरअसल, इस मामले का अंत हो गया समझना सही नहीं होगा। कानूनी रूप से देखा जाए तो यह फैसला मुकदमे की शुरुआत का संकेत है, न कि उसका निष्कर्ष।
अभियोजन पक्ष अपने गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश करेगा, जबकि बचाव पक्ष को भी अपना पक्ष रखने और साक्ष्यों को चुनौती देने का पूरा अवसर मिलेगा।
आने वाले दिनों में यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और UAPA कानून से जुड़े सबसे खास मुकदमों में से एक रहेगा, जिसके फैसले पर सबकी निगाहें होगीं
बहरहाल, मामले में अंतिम फैसला तभी आएगा जब अदालत सभी साक्ष्यों, गवाहों और कानूनी तर्कों की विस्तृत जांच के बाद अपना फैसला सुनाएगी। वैसे वर्तमान में इस आदेश का सबसे बड़ा महत्व यही है कि फन उठा रहे सांप को समय रहते जांच एजेंसी ने अपने पिंजरे में बंद कर दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

by UB India News
June 9, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. रावलाकोट में सोमवार को हुई फायरिंग की...

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

by UB India News
June 9, 2026
0

भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग के इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला मील का पत्थर...

गद्दारों को जाना है तो जाएं…………

गद्दारों को जाना है तो जाएं…………

by UB India News
June 9, 2026
0

तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के भीतर सियासी भूचाल की आहट और तेज हो गई है। पार्टी के बागी सांसदों के...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

Next Post
हर साल जून के पहले सप्ताह में अमृतसर की हवा में क्यों आता है बदलाव ……………………

हर साल जून के पहले सप्ताह में अमृतसर की हवा में क्यों आता है बदलाव ........................

बिहार में  10 जून से चाहिए होगा ISTP पास…………

बिहार में 10 जून से चाहिए होगा ISTP पास............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend