ADVERTISEMENT
UB India News
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP की बैठक: राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार पर मंथन………………….

UB India News by UB India News
June 2, 2026
in राष्ट्रीय
0
BJP की बैठक: राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार पर मंथन………………….

File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्यों के भाजपा अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साझा किए गए प्रमुख संदेश को राज्य इकाइयों तक पहुंचाने की संभावना है।

क्यों है यह बैठक अहम?
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव भी निकट हैं। ऐसे में रविवार को भाजपा के कोर ग्रुप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन राज्यों के अध्यक्षों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ-साथ मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेंगे।

RELATED POSTS

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और अन्य राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों, संगठनात्मक विस्तार और राज्यों में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। भाजपा 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले अगले चरण के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी है।

यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब पार्टी की राज्य इकाइयां ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान’ के तहत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के करीब हैं। इस अभियान का उद्देश्य सभी मंडलों तक पहुंच बनाते हुए कार्यकर्ताओं में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा को मजबूत करना है।

इससे पहले शनिवार को नितिन नवीन ने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और एक बूथ अध्यक्ष के घर भी पहुंचे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने बताया कि उन्होंने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित तपकेश्वर क्षेत्र के बूथ संख्या-141 के अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और जलपान ग्रहण किया।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, कुछ राज्यों में क्रॉस वोटिंग पर नजरें

18 जून को राज्यसभा की 25 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. कल देर रात तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उनके सरकारी निवास पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें अन्य राजनीतिक विषयों के अलावा राज्य सभा चुनावों के लिए भी पार्टी की रणनीति पर विचार किया गया. पार्टी जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने जा रही है. केंद्र सरकार में दो राज्य मंत्रियों का राज्य सभा कार्यकाल भी इसी महीने समाप्त हो रहा है. मोदी मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच यह भी देखा जा रहा है कि इन्हें दोबारा राज्यसभा दी जाती है या नहीं.

आज चुनाव आयोग जारी करेगा नॉटिफिकेशन

18 जून को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर रहा है और इसी के साथ नामांकन भरे जा सकेंगे. नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है. राज्यसभा चुनाव के इस दौर में 22 सीटों पर कार्यकाल पूरा होने के कारण जबकि तीन उपचुनाव कराए जा रहे हैं. एनडीए को उम्मीद है कि इस दौर के चुनाव के बाद राज्यसभा में उसका आंकड़ा डेढ़ सौ पार हो जाएगा और वह दो-तिहाई बहुमत के नजदीक पहुंच जाएगा. इस महीने बीजेपी के 11 और उसके सहयोगी दलों के तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं. जबकि बीजेपी की सहयोगी एनसीपी की नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली सीट पर उपचुनाव हो रहा है. वहीं ओडिशा में बीजेडी के सांसद देबाशीष सामंतरे इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए. अब उनकी सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है. माना जा रहा है कि 25 में से एनडीए को 17-18 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह एनडीए राज्य सभा में डेढ़ सौ का आंकड़ा पार कर लेगा जो अभी 148 पर है. सबसे अधिक फायदा टीडीपी को होगा.

कुछ राज्यों में क्रॉस वोटिंग की नौबत आ सकती है. खासतौर से मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों पर नजर रहेगी जहां मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस तीन में से एक सीट जीतने की स्थिति में है लेकिन उसे इसके लिए जोर लगाना पड़ेगा. हालांकि उसके पास केवल छह सरप्लस वोट हैं. ऐसे में किसी वरिष्ठ नेता पर दांव लगाया जा सकता है. खुद दिग्विजय सिंह फिर से राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं. राज्य में दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस को मिल सकती है. बीजेपी की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन भी दौड़ में हैं जिनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है.

केंद्रीय मंत्रियों पर तलवार लटकी

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. इसी तरह अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्यमंत्री जॉर्ज कूरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो रहा है. माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रवनीत सिंह को पार्टी दोबारा राज्य सभा भेज सकती है. वहीं कूरियन को केरल चुनाव के मद्देनजर सरकार में लाया गया था. अब देखना होगा कि बीजेपी उन्हें फिर से राज्य सभा भेजती है या नहीं. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में इन दोनों मंत्रियों का बना रहना इस बात पर निर्भर करेगा कि वे फिर से राज्य सभा में आते हैं या नहीं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू आदि का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

खरगे की वापसी

कर्नाटक से संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं. इनमें से एक पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुना जाना तय माना जा रहा है. राजस्थान में बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है. बीजेपी की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम चल रहा है.

गुजरात में कांग्रेस जीरो

कांग्रेस को बड़ा झटका गुजरात में लगने जा रहा है. अभी गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटों में कांग्रेस का केवल एक ही सदस्य हैं. शक्तिसिंह गोहिल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं. वे 21 जून को रिटायर हो रहे हैं. वर्तमान में एक सीट जीतने के लिए 46 वोट चाहिए जबकि कांग्रेस के पास केवल 12 विधायक हैं. यानी कांग्रेस का गुजरात से अपना कोई भी उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में नहीं जीत सकता. यह पहली बार होगा जब गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य से कांग्रेस का राज्य सभा में कोई भी सदस्य नहीं होगा.

हालांकि झारखंड में कांग्रेस की उम्मीदें सत्तारूढ़ जेएमएम पर टिकी हैं. वहां दो सीटों पर चुनाव होने हैं जिनमें एक सीट शिबू सोरेने के निधन से खाली हुई थी. कांग्रेस को उम्मीद है कि जेएमएम एक सीट उसे दे देगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

सशक्त और ऊर्जावान युवा ही हमारी प्रगति की नींव हैं, हम उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं………………

पीएम मोदी आज सूरत और दमन के दौरे पर 21,770 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास ……….

by UB India News
June 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल……………..

अजीत डोभाल की कूटनीति!

by UB India News
May 29, 2026
0

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कभी-कभी एक ही दिन की घटनाएं आने वाले कई वर्षों की रूपरेखा तैयार कर देती हैं. गुरुवार...

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण व दूरदर्शी पहल………………

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण व दूरदर्शी पहल………………

by UB India News
May 29, 2026
0

पिछले कई वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में आबादी की संरचना में आ रहे बदलावों की...

Next Post
विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

पटना पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 31 अधिकारियों का ट्रांसफर……

पटना पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 31 अधिकारियों का ट्रांसफर......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend