ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट की टीम में कौन-कौन होंगे शामिल?

UB India News by UB India News
April 29, 2026
in पटना, बिहार
0
धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने कैबिनेट का विस्तार कब करेंगे, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. इन सबके बीच सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, आगामी 6 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. इस विस्तार में भाजपा और जदयू के बीच मंत्रियों की संख्या को लेकर ’50-50′ का फॉर्मूला तय किया गया है. जानकारी के अनुसार बीजेपी (BJP) कोटे से मुख्यमंत्री समेत कुल 16 मंत्री और जदयू (JDU) कोटे से डिप्टी सीएम समेत कुल 16 मंत्री बनेंगे. वहीं सहयोगी दलों को मिलाकर 4 मंत्री बनेंगे.
दरअसल इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सम्राट सरकार को विश्वास मत हासिल होने के बाद इसी महीने के अंत तक बिहार मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. लेकिन, 29 अप्रैल को कैबिनेट की दूसरी बैठक बुलाए जाने के बाद संकेत मिले हैं कि अप्रैल में विस्तार संभव नहीं है. अगर विस्तार होना होता तो इसकी हलचल पहले दिखती, जो फिलहाल नजर नहीं आ रही.
मंत्रिमंडल विस्तार में क्यों हो रही देरी?
जानकारी के मुताबिक बिहार बीजेपी के कई विधायक पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं. ऐसे में अगर अभी विस्तार होता और कुछ नेताओं को जगह नहीं मिलती तो नाराजगी चुनाव प्रचार को प्रभावित कर सकती थी. इसी वजह से विस्तार को टालने की रणनीति अपनाई गई है.
JDU से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?
जेडीयू की बात करें तो यहां बड़े बदलाव की संभावना कम है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ज्यादातर पुराने मंत्री ही दोहराए जा सकते हैं. डिप्टी सीएम के तौर पर विजय चौधरी और विजेंद्र यादव पहले ही शामिल हैं. इसके अलावा श्रवण कुमार, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, जमा खान, शीला मंडल, सुनील कुमार, मदन सहनी और रत्नेश सदा के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं. कुछ सीटों पर बदलाव संभव है, जहां कुशवाहा कोटे से भगवान सिंह कुशवाहा और जयंत राज के नाम चर्चा में हैं. साथ ही “टीम निशांत” की झलक भी कैबिनेट में दिख सकती है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को मौका मिल सकता है।
बीजेपी कोटे से किसको मिलेगा मौका?
बीजेपी खेमे में बदलाव की चर्चा ज्यादा है. पार्टी संतुलन साधते हुए जातीय समीकरण, अनुभव और युवा नेतृत्व को ध्यान में रखकर नाम तय कर सकती है. ऐसे विधायकों को मौका मिलने की संभावना है जो संगठन और नेतृत्व की कसौटी पर खरे उतरते हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संकेत दिया है कि मंत्रिमंडल संतुलित होगा और इसमें युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. बीजेपी कोटे से मंगल पांडेय, विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह ‘टाइगर’ को फिर से मंत्री बनने का मौका मिल सकता है. वहीं इस बार संगीता कुमारी को भी मंत्री बनने का मौका मिल सकता है.
RLM, LJPR और HAM से ये नाम लगभग तय
एनडीए के अन्य सहयोगी दलों में भी बड़े बदलाव की संभावना कम है. आरएलएम से दीपक प्रकाश फिर से मंत्री बन सकते हैं. वहीं चिराग पासवान अपने दोनों मंत्री संजय पासवान और संजय सिंह को दोबारा मौका दे सकते हैं. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हम (HAM) की ओर से संतोष मांझी का नाम लगभग तय माना जा रहा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन आज से

बिहार विधान परिषद: 2 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार सहित 10 सीटों पर फैसला कब?

बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

बबुआ को सेट करने चले थे कुशवाहा, BJP ने दी चेक एंड मेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend