ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 14 को तीन बड़ी बैठकें , 15 अप्रैल को नई सरकार !

UB India News by UB India News
April 13, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार में 14 को तीन बड़ी बैठकें , 15 अप्रैल को नई सरकार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दो दिन बाद यानी 15 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। पार्टी दफ्तार से लेकर राजभवन तक इसकी तैयारी चल रही है। आज केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक हुई। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हाईलेवल मीटिंग चली। इसमें जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जमा खान मौजूद थे। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इसमें 14 अप्रैल को होने वाली एनडीए की विधायक दल की बैठक और जदयू कोटे से बनने वाले मंत्री और निशांत कुमार को लेकर बातचीत हुई।

बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले मंत्री जमा खान ने साफ कहा कि 15 अप्रैल को ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास से निकलने के बाद बाद ललन सिंह और संजय झा ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर जाकर बैठक की। यहां पर नेताओं के बीच नए मंत्रिमंडल पर बाचतीत की।

इधर, पटना जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट, अणे मार्ग, राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पटना में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम को लोकभवन बुलाया गया था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर डीएम को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी पटना आ सकते हैं। पीएम मंगलवार शाम को पटना आएंगे। वह लोक भवन में रुकेंगे। पीएम 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

भाजपा की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक
जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता संजय झा और विजय चौधरी की ओर से पिछले 24 घंटे में जो बयान जारी किया गया है, उससे साफ लग रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर जदयू कोई खास लेना देना नहीं है। जदयू का स्पष्ट कहना है कि मुख्यमंत्री भाजपा को ही तय करनी है। इधर, भाजपा में मुख्यमंत्री पद लेकर चर्चा चल ही है। पर्यवेक्षक बने शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने साफ कहा कि 14 अप्रैल को पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है। भाजपा की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल के नेताओं की बैठक होगी। इसमें सभी विधायक भाजपा की ओर से तय किए गए चेहरे पर अपनी स्वीकृति देंगे।

14 अप्रैल को ही होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक
सचिवालय की ओर से मंत्रिपरिषद् की बैठक की तारीख और भी जारी कर दी गई है। 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद की बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार कई महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगाएंग। यह उनकी आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
यूपी में पंकज चौधरी मॉडल के बाद बिहार में बदलाव की बारी?

बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा !.............

जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय की बढ़ी मुश्किलें ……………

जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय की बढ़ी मुश्किलें ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend