ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असम में BJP, पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में किसको बढ़त?

UB India News by UB India News
April 8, 2026
in खास खबर, प्रदेश
0
विधानसभा चुनाव : इनका नतीजा पूरे देश में गूंजेगा……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

असम और केरल राज्य के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव है. 23 अप्रैल को तमिलनाडु में वोटिंग है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग है. इससे पहले ओपिनियन पोल आ गया है. यहां जानिए किस राज्य में किसे बढ़त मिलती हुई दिख रही है, कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है और किसकी सरकार बन सकती है.

असम विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल2026

असम में एक चरण में चुनाव होगा. 9 अप्रैल को मतदान है. चाणक्य स्ट्रेट्जी ने वोट शेयर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई है. इसके मुताबिक BJP को 83 से 90 सीट मिल सकती है. असम में BJP गठबंधन एक बार फिर सरकार बना सकती है. वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 39 से 44 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 45 से 48 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

चाणक्य स्ट्रेटेजी सर्वे ने असम में बीजपी की सरकार बनते हुए दिखाया है. सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 83 से 90 सीटें जीत सकती है, वहीं कांग्रेस 30 से 36 सीटें ही जीत सकती हैं. अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

केरल विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल 2026

Matrize ओपिनियन पोल के अनुसार केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को 67 से 73 सीटें मिलने की संभावना है. बीजेपी सिर्फ 5 से 8 ही सीटें जीत सकती है, जबकि अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. यानी केरल में भारतीय जनता पार्टी टक्कर में नजर नहीं आ रही.

ये सर्वे देखकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट खुश होगी. बता दें कि केरल में पिछले एक दशक से LDF सरकार में है. केरल में विधानसभा की कुल सीट 140 हैं, जिसमें 71 बहुमत का आंकड़ा है.

पश्चिम बंगाल का ओपिनियन पोल 2026

ओपिनियन पोल ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. सर्वे के अनुसार प्रदेश में BJP और TMC के बीच टक्कर है. MATRIZE के ओपिनियन पोल के अनुसार BJP 140-160 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. TMC को 130-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 8 से 16 सीटें अन्य दाल जीत सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं. इस बार का चुनाव कांटे की टक्कर का है. वोट शेयर को देखें तो सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी को 41 और तृणमूल कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. हालाँकि सर्वे में TMC एक बार फिर सरकार बना सकती है, लेकिन BJP बहुत पीछे नहीं है और कुछ भी हो सकता है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल 2026

तमिलनाडु में NDA को बहुमत मिलने की संभावना है. DMK गठबंधन को नुकसान हो सकता है. MATRIZE के ओपिनियन पोल के अनुसार DMK गठबंधन को 102 से 115 सीटें मिल सकती हैं, वहीं NDA गठबंधन 107 से 120 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है. TVK को 5 से 12 और अन्य को 1 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है.

तमिलनाडु में 234 सीट हैं, जिसके लिए चुनाव एक चरण में होगा. 23 अप्रैल को तमिलनाडु में मतदान है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

Next Post
पाकिस्तान में यौम-ए-तशक्कुर मनाएंगे शहबाज

ईंधन संकट गहराने के चलते पाकिस्तान में सख्त पाबंदियां लागू............

युद्ध तय नहीं करते कि कौन सही है: राष्ट्रों की ताकत या नैतिकता, जंग के दौर में मानवता का सवाल

अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरान अचानक ही ‘पीड़ित’ होने की उस स्वायत्त स्थिति में सुरक्षित क्यों महसूस करने लगा है ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend