ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 दिनों में 16393 करोड़ की विकास योजनाएं दीं…………..

UB India News by UB India News
March 29, 2026
in पटना, बिहार
0
समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महज 24 दिनों में 38 सभाएं की और प्रदेशवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका ऑन स्पॉट निदान किया। अपनी इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सभी 38 जिलों का दौरा कर राज्यवासियों को 16393 करोड़ की 9586 विकास योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने भी अपनी सभाओं में स्पष्ट किया है कि समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना एवं बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है ताकि प्रदेशवासियों का जीवन समृद्ध हो सके। गौर हो कि वर्ष 2005 से करीब दो दशक में नीतीश कुमार ने 16 यात्राएं की हैं। न्याय यात्रा से इसकी शुरुआत हुई और यह सफर समृद्धि यात्रा तक पहुंची है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

चंपारण से शुरू हुई थी यात्रा : विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री सबसे पहले 16 जनवरी को प. चंपारण पहुंचे। इस दौरान 182 करोड़ की 161 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण में 172 करोड़ की 70 जबकि 19 जनवरी को सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में 554.12 करोड़ की 67 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

उनकी यात्रा 20 जनवरी को गोपालगंज पहुंची, यहां 316 करोड़ की 40, 21 जनवरी को सारण में 538 करोड़ की 69 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 22 जनवरी को सीवान जिले में 202 करोड़ की 71, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर जिले में 853 करोड़ की 172, 24 जनवरी को वैशाली जिले में 152 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

वहीं, 27 जनवरी को मधुबनी जिले में 391 करोड़ की 395, 28 जनवरी को दरभंगा को 138 करोड़ की 90, 29 जनवरी को समस्तीपुर को 743 करोड़ की 145, 10 मार्च को सुपौल को 570 करोड़ की 213 और मधेपुरा को 302 करोड़ की 295 योजनाओं की सौगात दी।

नीतीश कुमार ने 11 मार्च को अररिया में 546 करोड़ की 68 योजना, किशनगंज में 235 करोड़ की 122 , 12 मार्च को पूर्णिया में 321 करोड़ की 8, कटिहार में 181 करोड़ की 186, 3 मार्च को सहरसा में 512 करोड़ की 125 , खगड़िया में 304 करोड़ की 319 योजना, 14 मार्च को बेगूसराय में 274 करोड़ की 400, शेखपुरा में 206 करोड़ की 316, 17 मार्च को भागलपुर में 442 करोड़ की 144, बांका में 709 करोड़ की 497, 18 मार्च को जमुई में 914 करोड़ की 370, नवादा में 299 करोड़ की 58 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया।

नीतीश कुमार ने 19 मार्च को मुंगेर में 119 करोड़ की 78 योजनाओं, लखीसराय में 326 करोड़ की 261, 20 मार्च को गयाजी में 744 करोड़ की 693, औरंगाबाद में 678 करोड़ की 262, 23 मार्च को जहानाबाद में 252 करोड़ की 161, अरवल में 153 करोड़ की 272, 24 मार्च को कैमूर में 209 करोड़ की 204, रोहतास में 480 करोड़ की 308, 25 मार्च को बक्सर में 592 करोड़ की 64, भोजपुर में 466 करोड़ की 721 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
प्रदेश में अप्रैल से लागू होगा जमीन का नया सर्किल रेट, तीन से चार गुना तक बढ़ सकता है सर्किल रेट

प्रदेश में अप्रैल से लागू होगा जमीन का नया सर्किल रेट, तीन से चार गुना तक बढ़ सकता है सर्किल रेट

भारत, संकट में भी नहीं डिगा, जनता को युद्ध की आग से कैसे बचा रहा?

भारत, संकट में भी नहीं डिगा, जनता को युद्ध की आग से कैसे बचा रहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend