ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर की गैस एजेंसियों में आज भी लगी लंबी कतारें, लोगों में डर और चिंता ,

UB India News by UB India News
March 12, 2026
in कारोबार, खास खबर, पटना
0
घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में एलपीजी की बढ़ती किल्लत ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद समेत देश के तमाम शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने सिलेंडर भरवाने के लिए घंटों खड़े रहे। हालांकि, यह सिर्फ स्थानीय संकट नहीं बल्कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भी है। मध्य पूर्व में तनाव और अंतरराष्ट्रीय तेल व गैस बाजार में अनिश्चितता के चलते भारतीय उपभोक्ताओं के मन में सप्लाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, सरकार ने इन आशंकाओं को तुरंत खारिज किया है और स्पष्ट किया है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। तेल और गैस की सप्लाई निरंतर जारी है और कोई भी आपूर्ति संकट नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने आज गुरुवार को अपने मंत्रियों से ईरान संकट को देखते पर देश के अंदर के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है. साथ ही मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा और विपक्ष के प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देना चाहिए.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

भारत की तैयारी अन्य देशों से अच्छीः PM मोदी

मंत्रियों में आत्मविश्वास बनाए रखने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मंत्रियों को ऐसे किसी भी प्रचार का जवाब देते समय आत्मविश्वास बनाए रखना होगा. यह ऐसी स्थिति है जो सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करती है.” उन्होंने कहा कि भारत की तैयारियां बहुत मजबूत हैं. हमारे पड़ोसी देशों और कई अन्य देशों की तुलना में भारत की तैयारी मजबूत और बेहतर है.

इससे पहले पीएम मोदी ने कल बुधवार को तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से नहीं घबराने की अपील की और जनहित की रक्षा का आश्वासन दिया. तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने एलपीजी संकट से जल्द निपटने का भरोसा जताया, जहां कमर्शियल एलपीजी की कमी ने देश के होटल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है.

पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से गैस संकट का जिक्र करते हुए कहा, “मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हम केवल सही और सत्यापित जानकारी ही फैलाएं.”

विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद परिसर में अन्य विपक्षी नेताओं के साथ शामिल हुए और देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी की खबरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भोपाल: गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतार

भोपाल में लोग एलपीजी सिलेंडर भरवाने और अपने दोपहिया वाहनों के ईंधन के लिए गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतार में खड़े नजर आए।

एक्शन मोड में आई सरकार

भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते खाड़ी देशों से आ रहे तेल-गैस की आपूर्ति में आने के बाद वैकल्पिक रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं. भारत का फोकस ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा और अल्जीरिया जैसे देशों से गैस मंगाने की तैयारी कर रहा है. होर्मुज के रास्ते भारत सऊदी अरब, कतर, यूएई जैसे देशों से बड़े पैमाने पर तेल और गैस खरीदता था. लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज से तेल-गैस के जहाजों की आवाजाही नहीं हो पा रही है. इसलिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है.

रूस से तेल-गैस की बड़ी खेप

खबरों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस भारत के लिए तेल का सबसे बड़ा वैकल्पिक स्रोत बना है. मार्च के पहले 11 दिनों में रूस से तेल का आयात 50 फीसदी बढ़कर 15 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) तक पहुंच गया है, जो फरवरी में करीब 1 मिलियन था. हालांकि रूस अब तेल खरीद पर छूट नहीं दे रहा है. अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे हुए रूसी तेल खरीद के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है. रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOC) और रिलायंस जैसी कंपनियों ने करीब 3 करोड़ बैरल रूसी तेल के सौदे किए हैं.

  • 88 फीसदी जरूरत का कच्चे तेल की खरीद करता है भारत
  • 25 से 27 लाख बैरल तेल खाड़ी देशों से होर्मुज के रास्ते
  • 55 फीसदी रसोई गैस का आयात विदेश से
  • 30 फीसदी एलएनजी गैस की खरीद भी दूसरे देशों से

अमेरिका से तेल-गैस खरीद

भारत ने अपनी आपूर्ति में विविधता लाने के लिए अमेरिका से भी तेल और गैस की खरीद बढ़ाई है. मिडिल ईस्ट से आपूर्ति रुकने के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने अमेरिकी कच्चे तेल की ओर रुख किया है. गेल (GAIL) ने अमेरिका के साथ गैस (LNG) के बड़े सौदे किए हैं, ताकि घरेलू कमी को पूरा किया जा सके.

लैटिन अमेरिका और अफ्रीका

भारत उन रास्तों से तेल मंगवा रहा है जो होर्मुज के रास्ते पर निर्भर नहीं हैं.भारत ने पहली बार गुयाना से सीधे कच्चे तेल की खरीद शुरू की है। इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने वहां से करीब 40 लाख बैरल तेल मंगवाया है.नाइजीरिया और अंगोला जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देशों से भी भारत तेल की अतिरिक्त खेप मंगवा रहा है.

प्राकृतिक गैस के नए स्रोत

प्राकृतिक गैस आपूर्ति में आई 25% की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने नए कदम उठाए हैं.भारत ने अल्जीरिया, नॉर्वे और कनाडा जैसे देशों से वैकल्पिक LPG और LNG आपूर्ति के लिए संपर्क साधा है.नए स्रोतों से खरीदे गए दो बड़े LNG कार्गो इस समय भारत के रास्ते में हैं.

भारत में रोज लगभग 5.8 मिलियन बैरल तेल की खपत

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल खरीदने वाला देश है. वो करीब 88 फीसदी तेल भारत विदेश से खरीदता है. देश में रोज लगभग 5.8 मिलियन बैरल तेल की खपत है. इसमें से 25 से 27 लाख बैरल तेल सऊदी अरब, इराक और जैसे खाड़ी देशों से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आता है. भारत की लगभग 55 फीसदी रसोई गैस (एलपीजी) और करीब 30 फीसदी तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भी आती है. इस गैस का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, उर्वरक बनाने, सीएनजी और घरेलू खाना पकाने में होता है.

बिहार में एलपीजी को लेकर किल्लत, कई शहरों में ब्लैक मार्केटिंग की खबर

बिहार की राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया में लोगों को रसोई गैस सिलेंडर भरवाने में काफी मुश्किल हो रही है. जिनके पास सिर्फ एक सिलेंडर है, वे दूसरा सिलेंडर पहले से भरवाकर रखना चाह रहे हैं, लेकिन 25 दिन से कम समय में बुकिंग करने पर मोबाइल में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नहीं आ रहा है. ऐसे में 25 दिन बाद बुकिंग करने पर भी कोड आने में कई घंटे लग जा रहे हैं. वहीं, बीते दिनों बिहार में कई गैस एजेंसियों के दफ्तरों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं. बता दें की इसकी असली वजह ले मध्य पूर्व में छिड़ा युद्ध है, जिसमें खासकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध ही माना जा रहा है.
LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त
LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने पर पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की. डीएम ने साफ कहा कि कालाबाजारी करने वाली एजेंसियों और वेंडरों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी. साथ ही कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने लोगों से अपील की है कि आप सभी घबराकर एडवांस गैस की बुकिंग न करें. क्योंकि गैस की कोई कमी नहीं है.
पटना में गोदामों की हुई जांच
डीएम के आदेश पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने पटना के 41 एलपीजी गोदामों और डीलरों की जांच की. जहां इस जांच में कई अधिकारी शामिल थे. जांच टीम ने पटना बॉटलिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया. इस जांच में पाया गया कि कुछ जगहों पर व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही है. इस वजह से छोटे दुकानदार और व्यवसायी खाली हाथ लौट गए है. हालांकि स्कूल और अस्पतालों को व्यावसायिक गैसें मिल रही हैं.
व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित
बुधवार को कई एजेंसियों ने व्यावसायिक सिलेंडर बांटना बंद कर दिया है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायियों को परेशानी हो रही है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है, लेकिन पैनिक बुकिंग से समस्या बढ़ रही है. इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के डीएम को एलपीजी की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा है. इसके साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इस पूरे मामले में बिहार सरकार ने कहा है कि रसोई गैस सिलेंडर की कहीं कोई कमी नहीं है. खाद्य-आपूर्ति विभाग ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे..........

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend