बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में जयमाल के दौरान एक सिरफिरे युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी .गोली सीधे दुल्हन के पेट में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ी। इस घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया.
जयमाल के वक्त वारदात
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात बक्सर के चौसा नगर पंचायत पहुंची थी. शादी की रस्में पूरे विधि-विधान के साथ निभाई जा रही थीं. रात के समय जब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के सामने थे, तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने आव देखा न ताव और सीधे फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली दुल्हन के पेट में जा लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर गई.

अस्पताल में जिंदगी की जंग
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल दुल्हन को तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही बक्सर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. खुद बक्सर एसपी शुभम आर्य पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस वारदात ने न केवल बक्सर बल्कि सीमावर्ती बलिया जिले में भी सनसनी फैला दी है. फिलहाल, शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा है और परिजन दुल्हन की सलामती की दुआ कर रहे हैं.