ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंगेर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की लेगेसी और थ्रस्ट जोन श्रेणी से बाहर

UB India News by UB India News
February 16, 2026
in TAZA KHABR, मुंगेर
0
मुंगेर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की लेगेसी और थ्रस्ट जोन श्रेणी से बाहर

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाला बिहार का मुंगेर जिला अब पूरी तरह बदल चुका है. केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत मुंगेर को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की ‘लेगेसी और थ्रस्ट जोन’ श्रेणी से बाहर कर दिया गया है. यानी अब मुंगेर आधिकारिक तौर पर नक्सल मुक्त जिला घोषित हो गया है. केंद्र और बिहार सरकार की सख्त रणनीति ‘सरेंडर करो या कानून का सामना करो’ के साथ विकास योजनाओं और सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों ने यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है.

मुंगेर में खत्म हुआ लाल आतंक

यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि मुंगेर में नक्सलवाद के खात्मे के पीछे सुरक्षा बलों की लंबी और रणनीतिक कार्रवाई अहम रही. एसटीएफ और अर्धसैनिक बलों ने जंगलों और दुर्गम इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलाए. पेसरा कैंप और जमुई के चोरमारा कैंप जैसी रणनीतिक चौकियों की स्थापना से नक्सलियों की गतिविधियां पूरी तरह कमजोर पड़ गईं. हाल के दिनों में कई बड़े और इनामी नक्सलियों के आत्मसमर्पण ने संगठन की कमर तोड़ दी. खड़गपुर में डीजीपी के सामने तीन इनामी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए, जिसके बाद जिले में नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्त हो गईं.

सख्त नीति से बदला मुंगेर का नक्शा

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के अनुसार, केवल सुरक्षा अभियान ही नहीं बल्कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और पुलिस-जन संवाद ने भी बड़ा बदलाव लाया है. दूरदराज गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचने से लोगों का भरोसा प्रशासन पर बढ़ा है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. सबसे बड़ा बदलाव हालिया विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जहां पहले सुरक्षा कारणों से शिफ्ट होने वाले मतदान केंद्रों पर इस बार शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान हुआ.

मुंगेर ने ऐसे तोड़ी नक्सलवाद की कमर

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा अभियान के साथ विकास योजनाओं ने भी माहौल बदला. गांवों तक सड़क, बिजली और सरकारी योजनाएं पहुंचीं तो लोगों का भरोसा बढ़ा. हालिया चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान इसका बड़ा संकेत माना जा रहा है. यही वजह है कि केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत मुंगेर को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की ‘लेगेसी और थ्रस्ट जोन’ श्रेणी से बाहर कर दिया गया है.

आत्मसमर्पण और ऑपरेशन का असर

अब मुंगेर आधिकारिक तौर पर नक्सल मुक्त जिला घोषित हो गया है. मुंगेर का यह मॉडल बताता है कि सख्ती और विकास साथ चलें तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी खत्म की जा सकती है. मुंगेर की यह सफलता दिखाती है कि सख्त सुरक्षा नीति, आत्मसमर्पण की पहल और विकास की रफ्तार जब साथ चलती है तो नक्सलवाद जैसी बड़ी चुनौती को भी खत्म किया जा सकता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 3, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

Next Post
महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार: सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में  ₹2,500 करोड़ किए जारी

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार: सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में ₹2,500 करोड़ किए जारी

दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ दिल्ली में शुरू , सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल……….

दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' दिल्ली में शुरू , सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend